रोमांस की बात हो और शाहरुख खान की चर्चा ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। पर्दे पर शाहरुख किसी भी हीरोइन के साथ दिखे उनकी जोड़ी हमेशा सराही जाती है। एक बार फिर से शाहरुख छोटे पर्दे पर नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Kareena Kapoor
- फोटो : Kareena Kapoor
शाहरुख खान स्टार प्लस पर नजर आएंगे। उनके कार्यक्रम का नाम होगा 'लक्स गोल्डन डीवाज की बातें विद द बादशाह'। जिसमें माधुरी दीक्षित, करीना कपूर, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसी बॉलीवुड डीवा उनकी मेहमान होंगी।
विज्ञापन
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : deepika padukone
कार्यक्रम के पहले एपिसोड में बतौर मेहमान दीपिका पादुकोण होंगी। दीपिका ने शाहरुख के साथ 'ओम शांति ओम' में अपना डेब्यू किया था। इसके अलावा वो शाहरुख के साथ 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'हैप्पी न्यू ईयर' में भी दिखी थीं।
4 of 5
shahrukh khan and deepika
- फोटो : shahrukh khan and deepika
दीपिका बिभू मोहापात्रा के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कार्यक्रम के दौरान जब शाहरुख खान दीपिका की मां उज्जवला की चिट्ठी पढ़कर सुनाते हैं तो दीपिका काफी इमोशनल हो जाती हैं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं।
कार्यक्रम के दूसरे एपिसोड में आलिया भट्ट आएंगी। यह कार्यक्रम स्टार प्लस पर हर वीकेंड प्रसारित होगा। शाहरुख हर हफ्ते बॉलीवुड की लक्स गर्ल से उनके करियर और निजी जीवन के बारे में बातें करेंगे।