एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। तीन जनवरी को मुंबई में इस फिल्म का टाइटल ट्रेक रिलीज किया गया। इस गाने के बोल जहां गुलजार ने लिखे हैं और अरिजीत सिंह ने इसे अपनी आवाज दी है। वहीं शंकर एहसान लॉय ने गाने का संगीत दिया है। सॉन्ग लॉन्च के इस मौके पर दीपिका समेत विक्रांत मैसी, निर्देशक मेघना गुलजार, गुलजार, शंकर महादेवन और लॉय मेंडोंसा मौजूद रहे। इस फिल्म को यू सर्टिफिकेट मिला है जिसे लेकर मेघना गुलजार ने खुशी जताई और कहा कि यह 'छपाक' के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला है। इसके लिए वे बहुत शुक्रगुजार हैं। वह चाहती हैं कि यह कहानी दूर तक पहुंचे। उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म सभी को पसंद आएगी।