deepika padukone
- फोटो : social media
दीपिका ने बताया, 'एक बार मेघना जी ने मुझे फोन किया और फिल्म का नाम बदलने की बात की। मैंने उनसे इसकी वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म का ऐसा नाम रखना चाहती हैं जो एक गाने में भी इस्तेमाल हो सके। यह ऐसा गाना हो जो फिल्म की आत्मा हो। मैं मेघना जी के इस सुझाव से पूरी तरह से प्रभावित नहीं थी लेकिन मैंने उनसे कहा ठीक है आप फिल्म की निर्देशक हैं आप तय करिए। मैं उनकी सोच के अनुसार ही चलना चाहती थी। आज मैं समझ पा रही हूं कि उन्होंने यह टाइटल क्यों रखा।'