फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday Deepika Padukone: जब दीपिका पादुकोण को मिला था प्यार में धोखा, कहा था- 'उसे रंगेहाथ पकड़ने के बाद भी दिया दूसरा मौका'

Tue, 05 Jan 2021 10:44 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण बर्थडे - फोटो : Social Media
बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी को हुआ था। दीपिका इस साल अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका की फिल्मों के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है। दीपिका इस समय एक शादीशुदा खुशहाल जीवन बिता रही हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वो रिश्ते में मिले धोखे की वजह से पूरी तरह डिप्रेशन में चली गई थीं। दीपिका ने खुद एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media
दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में अभिनेता रणवीर सिंह से शादी कर ली थी। रणवीर संग शादी से पहले दीपिका ने उन्हें कई सालों तक डेट भी किया था। लेकिन रणवीर को डेट करने से पहले दीपिका ने रणबीर कपूर को भी डेट किया था। इन दोनों की शादी तक के कयास लगाए जाने लगे थे। लेकिन एक समय ऐसा आया जब ये दोनों अलग हो गए। दीपिका ने कुछ समय पहले इस बारे में पूरी सच्चाई बताई थी। उन्होंने बिना रणबीर का नाम लिए बताया था कि उस समय क्या हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : गोलियों की रासलीला: रामलीला
एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि उसने पहले धोखा दिया और फिर माफी मांगने लगा। दीपिका ने बताया, 'मेरे लिए सेक्स का मतलब सिर्फ फिजिकल होना नहीं है, बल्कि इसमें इमोशन्स भी जुड़ते हैं। मैं जब भी किसी रिश्ते में रही, मैंने उसे कभी धोखा नहीं दिया। मैं उसे धोखा दूंगी या चीट करूंगी तो मैं रिश्ते में ही क्यों रहूंगी? इससे अच्छा है कि मैं सिंगल रहूं और मस्ती करूं। लेकिन हर कोई ऐसा नहीं होता, इसलिए मुझे पहले काफी दुख झेलना पड़ा। मैं इतनी बेवकूफ थी कि मैंने उसे दूसरा मौका दिया, जबकि मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था।'

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
आगे दीपिका ने बताया, 'बाद में उसने मुझसे भीख मांगी थी और मिन्नतें की थीं, तो मैंने उसे माफ कर दिया लेकिन ये मेरी बेवकूफी थी। मुझे उन सब चीजों से बाहर आने में काफी वक्त लगा। लेकिन अब जब मैं उन सब चीजों से बाहर आ गई हूं तो कोई भी मुझे इस वक्त में वापस नहीं ले जा सकता। उसने जब मुझे पहली बार धोखा दिया था तब मुझे लगा कि इस रिलेशनशिप में या फिर मुझमें कोई दिक्कत होगी। लेकिन जब धोखा देना किसी की आदत ही हो तो वो यही करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने आगे कहा था, 'मैंने अपने रिलेशनशिप में बहुत कुछ दिया, लेकिन मुझे वापस कुछ नहीं मिला। धोखा किसी भी रिश्ते का ब्रेकर होता है। जब रिलेशनशिप में धोखा आ जाता है तो इज्जत चली जाती है, यकीन चला जाता है, क्योंकि ये आपके रिश्ते के पिलर होते हैं जिन्हें आप नहीं तोड़ सकते'।

पढ़ें: अली फजल ने बिना रिंग दिए किया था ऋचा चड्ढा को शादी के लिए प्रपोज, जानिए क्या कहा था
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें