बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। ओम शांति ओम से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वालीं दीपिका ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिल में जगह बना ली थी। बॉलीवुड की टॉप पेड अभिनेत्रियों में से एक दीपिका आज करोड़ों रुपये की मालकिन हैं। अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग और बेहतरीन अदाकारी के दम पर दीपिका पादुकोण कई उपलब्धियां अपने नाम करा चुकी हैं। अपनी बेशुमार कमाई की बदौलत ही दीपिका फोर्ब्स की लिस्ट में भी जगह बना चुकी हैं। ऐसे में अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं दीपिका के पास मौजूद बेशकीमती सामानों के बारे में...
लग्जरी कार
दीपिका के पास लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है। उनके इस कलेक्शन में मर्सिडीज मेबैक 500 शामिल है, जो भारत की सबसे महंगी गाड़ियों में से एक है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास ऑडी A8 L, मिनी कूपर कन्वर्टिबल और ऑडी Q7 जैसी बेशकीमती गाड़ियां भी मौजूद हैं।