फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone Birthday: किसी ‘जन्नत’ से कम नहीं है दीपिका पादुकोण का मुंबई वाला घर, तस्वीरें देख आ जाएगा यकीन

Wed, 05 Jan 2022 02:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
deepika padukone - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कही जाने वालीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का आज जन्मदिन है। दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ। उन्होंने बंगलूरू के माउंट कार्मेल कॉलेज से पढ़ाई की है। दीपिका फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग करती थीं। सिर्फ 17 साल की उम्र में उन्होंने एक ब्रांड के लिए रैंप वॉक किया था। 2004 में एक साबुन के विज्ञापन से उन्हें लोकप्रियता मिली। आज दीपिका अपनी फिल्मों से करोड़ों की कमाई करती हैं साथ ही वे बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस भी हैं। दीपिका रणवीर के साथ प्रभादेवी के ब्यूमोंडे टावर्स में रहती हैं। ये घर अंदर से बेहद लग्जरी दिखाई देता है।
विज्ञापन

2 of 7
deepika padukone - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका ने अपनी जिंदगी के कई शानदार पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जोकि इसी घर की हैं। पिछले साल लगे लॉकडाउन के बाद दीपिका और रणवीर ने अपना अधिकतर समय घर के अंदर ही रहकर अपने पसंदीदा शो और मूवीज देखकर बिताया।
विज्ञापन

3 of 7
deepika padukone - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका और रणवीर ने घर के लिविंग रूम बड़े ही अलग तरीके से सजाया है। लिविंग रूम में बड़ा और सुंदर सा पियानो भी रखा गया है, जिसे कई बार रणवीर को बजाते हुए देखा गया है।

4 of 7
deepika padukone - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका ने अपने फ्लैट को विनीता चैतन्य से डिजाइन करवाया था। इस फ्लैट को खरीदने के लिए दीपिका ने 16 करोड़ रुपए कीमत चुकाई थी। कहा ये भी जाता है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बाद से खार स्थित श्री बिल्डिंग के 8वें फ्लोर पर बने पेंट हाउस में रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
deepika padukone - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका के घर में एक बहुत बड़ी बालकनी भी है। घर में कई तरह के पौधे लगाए गए हैं। दीपिका का ड्रीम हाउस बाहर से जितना खूबसूरत है अंदर से तो उससे भी कहीं ज्यादा शानदार तरीके से इसे डेकोरेट किया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
घर के कोनों में वुडन फर्नीशिंग और फ्लोरल बैकग्राउंड्स हैं। दीपिका ने हाल ही में मुंबई के अलीबाग मे तकरीबन 22 करोड़ रुपये की कीमत वाला एक हॉलीडे होम खरीदा है। 9000 स्क्वॉयर मीटर जमीन पर बने इस बंगले में 5 बेडरूम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
deepika padukone - फोटो : instagram
बॉलीवुड में दीपिका के करियर की शुरुआत फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से हुई। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें