फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-रणवीर की शादी के कार्ड का जमकर उड़ा मजाक, यूजर्स बोले- 'दो दिन तक कौन सी शादी होती है यार'

Mon, 22 Oct 2018 12:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika ranveer - फोटो : अमर उजाला
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तारीख सामने आ गई है। रविवार को दीपिका ने अपनी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया। कार्ड सामने आते ही अफवाहों पर मुहर लग गई। शादी के कार्ड की खास बात ये है कि इसे हिंदी और इग्लिश दोनों में ही लिखा गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Deepika and Ranveer - फोटो : instagram
सोशल साइट पर कुछ फैंस जहां उनकी शादी के कार्ड को देखकर काफी उत्साहित हैं, वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो हिंदी में छपे कार्ड पर लिखी गलतियां ढूंढ कर इसे ट्रोल करने में लगे हैं। बता दें दीपिका की शादी का कार्ड सामने आते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Deepika and Ranveer - फोटो : instagram
एक यूजर ने कार्ड पर कमेंट करते हुए लिखा- शादी के कार्ड पर नाम कौन गलत लिखता है यार... दरअसल कार्ड पर दीपिका की जगह दीपीका लिखा गया है जो कि एक शाब्दिक गलती है। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वहीं कुछ लोग शादी की तारीख दो दिल होने पर भी मजाक उड़ा रहे हैं।
 

 

4 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर रणवीर और दीपिका को ट्रोल किया जा रहा है। कार्ड को लेकर लोग अलग-अलग तरह के सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे दो दिन कौन शादी करता है यार... एक यूजर ने लिखा- ऐसा कभी नहीं सुना कि कोई एक ही पार्टनर के साथ दो अलग-अलग डेट्स पर शादी करता है। तब क्या होगा...जब एक डेट पर शादी करने के बाद दूसरी डेट पर किसी का माइंड चेंज हो जाए? 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer and deepika - फोटो : अमर उजाला
बता दें दीपिका और रणवीर के बीच प्रेम कहानी की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' से शुरू हुई थी। दोनों की शादी इसी साल नवंबर महीने में होने वाली है। शादी की रस्में और कसमें 14 और 15 नवंबर को निभाई जाएंगी। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें