दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : Social Media
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं जिन्हें उनके फैन्स की तरफ से बेहद प्यार मिलता है। दोनों की जोड़ी को फैन्स इनकी पहली फिल्म से ही पसंद करने लगे थे। दोनों को स्क्रीन पर एक साथ देखना फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 'राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में दोनों की जोड़ी को एक साथ देखा गया और खूब पसंद किया गया।