फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों अभी तक लीक नहीं हो पाईं रणवीर-दीपिका की शादी की तस्वीरें, सामने आ गई वजह

Thu, 15 Nov 2018 03:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika ranveer wedding - फोटो : instagram
बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बुधवार को शादी के बंधन में बंध गए। शादी का समारोह 2 दिन तक चलेगा। दोनों ने पहले शादी कोंकणी रीति से की थी और 15 नवंबर को सिंधी रीति से करेंगे। दोनों की शादी में शरीक होने वाले ज्यादातर मेहमान उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही थे। यह शादी प्राइवेट अफेयर है यहां तक कि मेहमानों को भी फोटो लेने की मनाही थी। वहीं प्राइवेसी बनाए रखने को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपवीर ने शादी में सुरक्षा को लेकर तो कड़े इंतजाम किए ही थे इसके अलावा शादी की तस्वीरें न लीक हो पाए इसके भी पुख्ता तैयारी की थी। सूत्रों की मानें तो शादी में शरीक होने आए सभी मेहमानों के मोबाइल फोन के कैमरों पर स्टीकर लगा दिए गए थे। ऐसा इसलिए ताकि कोई भी मेहमान शादी की तस्वीर या फिर वीडियो न बना पाए। 
विज्ञापन

3 of 5
ranveer deepika - फोटो : Instagram
यहां तक कि बतौर बाराती शादी में शामिल हुईं निताशा गौरव ने ट्वीट भी किया था। निताशा ने ट्वीट किया था - 'कोई फोटो शेयर नहीं सकती, लेकिन दोनों को एक साथ देखकर मेरे आंसू नहीं थम रहे। ये खुशी के आंसू हैं।' शादी में महज 40 लोग ही आमंत्रित किए गए। कोंकणी रीति से हुई शादी की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें विला सफेद रंग के फूलों से सजा हुआ था। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि विला को लाल रंग के फूलों से सजाया गया है। 

 

4 of 5
ranveer deepika - फोटो : Instagram
कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर आज भी सब्यसाची के डिजाइनर कपड़े पहनेंगे। जानकारी के मुताबिक दीपिका लहंगा पहन रही हैं जबकि रणवीर की ड्रेस की जानकारी नहीं मिली है। इटली पहुंची इस जोड़ी ने 13 नवंबर को फिल्मी अंदाज में ही सगाई की रस्म पूरी की थी, जिसमें रणवीर ने घुटनों पर बैठकर दीपिका को अंगूठी पहनाई और बहुत ही भावनात्मक बातें भी कहीं, जिससे दीपिका भावुक हो गई थीं। तभी रणवीर ने उन्हें गले लगा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika ranveer - फोटो : instagram
इस कपल ने अपनी शादी का इंश्योरेंस करवा लिया है। इस बीमा पॉलिसी के अनुसार पांच दिनों तक अगर कोई भी नुकसान होगा तो यह इंश्योरेंस के जरिए कवर किया जा सकेगा, हालांकि इस बीमा पॉलिसी की कीमत क्या है, इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। भारत की एक सरकारी बीमा कंपनी ने दीपिका और रणवीर की शादी का बीमा कराया है। कंपनी ने यह पॉलिसी रणवीर सिंह के नाम से जारी की है। बताया जा रहा है कि इस कपल ने डेस्टीनेशन वेडिंग के चलते यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें