फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगद बेदी ने पहली बार शो पर किया खुलासा, शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं नेहा धूपिया

Thu, 15 Nov 2018 03:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neha dhupia, angad bedi - फोटो : instagram
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने गुपचुप तरीके से शादी करके सबको हैरान कर दिया था। नेहा धूपिया की शादी की खबर तब सबको पता चली जब सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अचानक शादी के इस फैसले के बाद से ही मीडिया में ये कयास लगाए जाने लगे कि नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं इस वजह से उन्होंने तुरंत शादी का फैसला किया।
विज्ञापन

2 of 5
neha dhupia - फोटो : Instagram
पब्लिक इवेंट में नेहा से जब भी ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने हमेशा इनकार किया कि वो प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद नेहा और अंगद ने फैंस के लिए 24 अगस्त को इंस्टाग्राम पर बताया कि जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। अब नेहा धूपिया के पति ने एक टॉक शो में इस बात को खुलेआम कबूल भी किया है।
विज्ञापन

3 of 5
neha dhupia - फोटो : instagram
दरअसल, नेहा धूपिया अपने टॉक शो नो फिल्टर नेहा में पति अंगद बेदी को इनवाइट किया। अपने इंस्टाग्राम पर नेहा ने इस शो का प्रोमो शेयर किया है। जिसमें अंगद बेदी कहते हैं कि 'मेरा ज्यादा लड़कियों से नाता नहीं रहा है, बस 75 लड़कियां ही मेरी लाइफ में आई हैं। जिसमें नेहा भी शामिल हैं।'

4 of 5
Neha Dhupia - फोटो : Instagram
अंगद ने बताया कि 'जब मैंने नेहा के माता-पिता को यह बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं तो एक पल को माहौल बिल्कुल शांत हो गया और फिर उन्हें बहुत गुस्सा आया। इसके लिए मुझे बहुत डांटा भी। मुझे नहीं लगता था कि वह इस चीज के लिए तैयार थे क्योंकि ये सुनने के बाद नेहा की मां बहुत बौखला गई थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neha dhupia - फोटो : instagram
नेहा और अंगद ने गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में 10 मई को शादी रचाई थी। प्रेग्नेंट होने के करीब 6 महीने बाद अंगद और नेहा ने प्रेग्नेंसी की खबर को शेयर किया। मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी को छुपाने की वजह बताई है। नेहा ने कहा, 'मुझे डर था कि अगर मैं अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पहले बता दूंगी तो मुझे काम मिलना बंद हो जाएगा । अच्छा हुआ कि 6 महीने तक मेरा बेबी बंप नहीं दिखा।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें