फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: शादी से ज्यादा मेहंदी में खूबसूरत लग रही थीं दीपिका पादुकोण, रणवीर की ड्रेस ने लूटी महफिल

Tue, 20 Nov 2018 05:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ranveer deepika - फोटो : instagram
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली में शाही शादी रचाई। अब धीरे-धीरे शादी की रस्मों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। शादी के बाद अब मेहंदी की कुछ तस्वीरें भी लीक हो गई हैं। आपने शायद इससे खूबसूरत मेहंदी की तस्वीरें नहीं देखी होंगी। तस्वीरों को देख लग रहा है कि दीपिका-रणवीर ने मेहंदी की थीम 'बाजीराव-मस्तानी' स्टाइल रखी थी।
विज्ञापन

2 of 7
deepika padukone
इस रस्म में दीपिका और रणवीर ने पीच कलर के कपड़े पहने । दीपिका के रॉयल लहंगे से तो नजरें हटाना ही मुश्किल होगा। कुछ तस्वीरों में दीपिका और रणवीर झूमते हुए भी नजर आ रहे हैं । मेहंदी रस्म के वेन्यू का खूबसूरत नजारा देखने लायक है। इसके अलावा कोंकणी रिवाजों से हुई शादी की तस्वीरें भी लीक हो गई हैं..
 
विज्ञापन

3 of 7
deepika padukone
बता दें कि 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में रॉयल शादी करने के बाद दूल्हे रणवीर अपनी दुल्हन दीपिका को लेकर मुंबई लौट आए हैं । रणवीर के घर में दीपिक का गृह प्रवेश हुआ और अब रिसेप्शन पार्टी की तैयारी चल रही है। 
 

4 of 7
ranveer singh
21 नवंबर को बेंगलुरु और फिर 28 नवंबर को मुंबई रिसेप्शन होगा । रणवीर और दीपिका 20 नवंबर की सुबह ही बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए । दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया । एक बार रणवीर-दीपिका एक जैसे कपड़ों में नजर आए । यहां रणवीर ने व्हाइट कलर के कुर्ता -पायजामा के साथ फ्लोरल जैकेट पहनी थी ।
 
विज्ञापन

5 of 7
ranveer singh
वहीं दीपिका ऑफ व्हाइट कलर के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं । एक नई दुल्हन की तरह उन्होंन मांग में सिंदूर, मंगलसूत्र और और हाथों में चूड़ा पहना हुआ था । बता दें कि बेंगलुरु में होने वाला रिसेप्शन पांच सितारा होटल 'द लीला पैलेस' में होगा । 
 
विज्ञापन

6 of 7
ranveer deepika
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में करीब 25 से 30 करोड़ रुपए खर्च किए हैं । दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई के जुहू इलाके में 50 करोड़ रुपए का घर खरीदा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो शादी, घर और दो रिसेप्शन पर दीपवीर ने 100 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ranveer deepika - फोटो : instagram
रणवीर ने बारात ले जाने के लिए इटली में एक रॉयल विंटेज बोट ली थी। इस रॉयल विंटेज बोट के लिए 4 करोड़ रुपए खर्च किए। ये वो खर्च हैं जिनके बारे में मीडिया में जानकारी आई है । इसके अलावा शादी में आने-जाने का खर्च, दो रीति-रिवाजों से हुई शादी का खर्च, भव्य सजावट, खानपान सहित और भी कई आयोजन रहे, जिनपर दोनों ने जो खर्चा किया उसका कोई हिसाब नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें