फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Ranveer Wedding: 3 करोड़ की अंगूठी, 1.5 करोड़ का लहंगा और 1करोड़ के गहने, लिस्ट बहुत लंबी है

Tue, 20 Nov 2018 04:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
deepveer - फोटो : spotboye
बॉलीवुड के 'बाजीराव और मस्तानी' ने अपनी शादी को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इटली के लेक कोमो में 40 मेहमानों के बीच दीपिका-रणवीर ने सात फेरे लिए। दीपवीर पिछले एक साल से अपनी शादी की तैयारियों में जुटे थे। तब जाकर ये कपल वेन्यू, कपड़े, गहने, और खाने की डिश डिसाइड कर पाया। 
विज्ञापन

2 of 7
deepika ranveer wedding - फोटो : instagram
इस रॉयल कपल ने अपनी शादी पर पानी की तरह पैसा बहाया। दीपवीर की शादी में इस्तेमाल होने वाली हर चीज की रकम लाखों-करोड़ों में थी। खबरों की मानें तो शादी के समय रणवीर ने दीपिका को 20 लाख रुपए का डिजाइनर मंगलसूत्र पहनाया था। इसके अलावा दीपिका ने महंगे नेकलेस पहने थे ।
विज्ञापन

3 of 7
deepika, ranveer - फोटो : social media
बताया जा रहा है कि पूरे गहनों की कीमत 1 करोड़ रुपए थी । रणवीर ने दीपिका को जो इंगेजमेंट रिंग पहनाई थी उसकी कीमत 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है । वहीं, रणवीर ने 200 ग्राम की सोने की एक सुपर एक्सपेनसिव चेन पहनी थी। शादी के बाद दीपिका और रणवीर की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं । 

4 of 7
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : twitter
इसमें दीपिका की लाल चुनरिया काफी चर्चा में रही । चूनर पर सोने के तारों से सौभाग्यवती भव कढ़वाया गया था । ये चूनर दीपिका ने सिंधी रीति-रिवाज से हुई शादी के वक्त ओढ़ी थी । साथ ही उन्होंने डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था । 
विज्ञापन

5 of 7
रणवीर दीपिका - फोटो : SELF
दीपिका के पूरे आउटफिट की कीमत 1.5 करोड़ रुपए थी । रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के दौरान रणवीर-दीपिका के अलावा मेहमान लेक कोमो में ब्लेविओ गांव के एक लग्जरी रिजॉर्ट में ठहरे थे। यहां के एक कमरे की एवरेज कॉस्ट 400 यूरो यानी करीब 33, 000 रुपए प्रतिदिन है।
विज्ञापन

6 of 7
ranveer deepika - फोटो : twitter
दीपिका और रणवीर ने सभी 75 कमरे बुक किए थे इसलिए उन्होंने हर दिन के 24,75,000 रुपए रिजॉर्ट पर खर्च किए थे। हफ्तेभर के लिए उन्होंने करीब 1 करोड़ 73 लाख 25 हजार रुपए खर्च किए। रणवीर ने बारात ले जाने के लिए इटली में एक रॉयल विंटेज बोट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
deepika ranveer wedding - फोटो : instagram
इस रॉयल विंटेज बोट के लिए 4 करोड़ रुपए खर्च किए। ये वो खर्च हैं जिनके बारे में मीडिया में जानकारी आई है । इसके अलावा शादी में आने-जाने का खर्च, दो रीति-रिवाजों से हुई शादी का खर्च, भव्य सजावट, खानपान सहित और भी कई आयोजन रहे, जिनपर दोनों ने जो खर्चा किया उसका कोई हिसाब नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें