फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन होने जा रही बॉलीवुड की सबसे महंगी शादी, दीपिका-रणवीर ने कंफर्म की डेट, वेन्यू तो जैसे स्वर्ग

Tue, 14 Aug 2018 10:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण
काफी समय से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें आ रही हैं । हालांकि अभी तक इन दोनों स्टार्स की तरफ से कोई बयान नहीं आया था । लेनिक हाल ही में दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी की डेट कंफर्म कर दी है । साथ ही गेस्ट लिस्ट भी सामने आ गई है ।
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर और दीपिका
कुछ समय पहले खबर आई थी कि दीप-वीर ने श्रीलंका में वैकेशन के दौरान अपने परिवारवालों के बीच सगाई कर ली थी । इसके बाद खबर आई कि अुनष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह दीपका-रणवीर भी इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे ।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण
अब फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका-रणवीर ने अपनी शादी की डेट 20 नवंबर फिक्स की है । ये जानकारी दीपिका और रणवीर के सूत्रों की तरफ से मिली है । गेस्ट लिस्ट को लेकर कहा गया, 'रणवीर और दीपिका के लिए ये बहुत खास पहल होगा । इसलिए शादी में उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे ।'

4 of 5
लेक कोमो
शादी में करीब 30 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है । दोनों ने मिलकर इसका फैसला लिया है । इटली की बात की जाए तो शादी के लिए ये दोनों की फेवरेट डस्टिनेशन है । शादी के बाद भारत में दो रिसेप्शन दिए जाएंगे। एक मुंबई में होगा, दूसरा दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में किया जाएगा ।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लेक कोमो
बता दें कि 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' के एक्टर कबीर बेदी ने कल यानी 13 अगस्त को रणवीर और दीपिका को शादी की डेट फिक्स होने पर बधाई दी । उन्होंने लिखा, 'Great couple! Great locale in Italy! Great event!
Wishing @RanveerOfficial and @deepikapadukone a wonderful wedding, and a lifetime of happiness.'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें