दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह
- फोटो : instagram/ ranveersingh
दीपिका और रणवीर की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक मानी जाती हैं। दोनों आज के समय के बहुत ही मशहूर सितारे हैं। फैंस को इनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री खूब अच्छी लगती है। शादी से पहले दीपिका और रणवीर 'राम लीला', 'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी' में साथ नजर आ चुके हैं। वहीं शादी के बाद ये कपल पहली बार फिल्म '83' में साथ नजर आएगा। इस फिल्म में दीपिका, रणवीर की पत्नी के रोल में नजर आएंगी।