फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ससुराल की पार्टी में सिर पर पल्लू डाल जमकर नाचीं दीपिका, रणवीर ने पत्नी का ऐसे दिया साथ

Sun, 25 Nov 2018 11:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ranveer deepika - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस वक्त काम से दूर पार्टियों में बिजी हैं । 14-15 नवंबर को दीपवीर ने इटली के लेक कोमो में शाही शादी की । इसके बाद 18 नवंबर को ये नया-नवेला जोड़ा मुंबई आ गया । 

विज्ञापन

2 of 6
ranveer deepika - फोटो : instagram
फिर 21 नवंबर को दीपिका के मायके की ओर से बेंगलुरु में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी । ये पार्टी 5 स्टार होटल 'द लीला' में हुई । इस पार्टी में दीपिका ने अपनी मां की गिफ्ट की हुई कांजीवरम साड़ी पहनी थी । 
 
विज्ञापन

3 of 6
ranveer deepika - फोटो : instagram
वहीं रणवीर ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आए थे । अब 24 नवंबर को दीपिका के ससुराल की तरफ से मुंबई में एक वेडिंग पार्टी ऑर्गनाइज की गई थी । ये पार्टी  दीपिका की ननद यानी रणवीर की बहन रितिका भवनानी की तरफ से दी गई थी । 
 

4 of 6
ranveer deepika - फोटो : instagram
इस पार्टी में दीपिका ने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना । वहीं रणवीर मनीष अरोड़ा के कपड़ों में नजर आए । इस पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं । पार्टी में पहली बार दीपिका और रणवीर को जमकर नाचते हुए देखा गया।
 
विज्ञापन

5 of 6
ranveer deepika - फोटो : instagram
दीपिका और रणवीर ने अपने ही पॉपुलर गानों पर डांस किया । ससुराल की पार्टी में दीपिका सिर पर पल्लू रख डांस करती दिखीं । दोनों साथ में बहुत खूबसूरत लग रहे थीं । ये पार्टी मुंबई के ग्रांड हयात में रखी गई थी । 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ranveer deepika - फोटो : instagram
बता दें अभी दीपिका और रणवीर की शादी के दो ग्रैंड रिसेप्शन बाकी हैं । एक 28 नवंबर को होगा और दूसरा 1 दिसंबर को । इस रिसेप्सन में बॉलीवुड से लेकर कई अन्य फील्ड के दिग्गज सितारे शिरकत करेंगे । अब फैंस की नजरें इस ग्रैंड रिसेप्शन पर टिकी हुई हैं । 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें