फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ससुराल में भी रणवीर ने की मेहमान नवाजी, दीपिका को KISS करने के बाद कही ये बात

Thu, 22 Nov 2018 09:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika and ranveer - फोटो : Instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बंगलूरू में पहला ग्रैंड रिसेप्शन दिया। इस रिसेप्शन में दीपिका ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी जबकि रणवीर शेरवानी पहने हुए थे। इन दोनों के ग्रैंड रिसेप्शन में करीबी रिश्तेदार के अलावा खेल जगत की मशहूर हस्तियां पहुंची थीं। इस वेडिंग रिसेप्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच रणवीर और दीपिका का मीडिया से रूबरु होते हुए वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर अपने खास अंदाज में कुछ कहते हुए नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
deepika, ranveer - फोटो : social media
रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर ने ग्रैंड एंट्री की और सबसे पहले मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही थी। यहां तक कि रणवीर दीपिका की साड़ी ठीक करने के बाद उन्हें किस देते हुए भी नजर आए। रणवीर का दीपिका का इस तरह ख्याल रखना वहां मौजूद हर एक शख्स को खूब पसंद आया। मीडिया से रूबरू होने के बाद रणवीर ने जाते वक्त मीडिया से एक ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर रणवीर की मेहमान नवाजी आपको भी रास आ जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
anil kumble and pv sindhu - फोटो : Instagram
रणवीर और दीपिका ने हाथ जोड़कर सभी मीडियावालों को शुक्रिया कहा। तभी रणवीर ने वहां मौजूद सभी मीडियाकर्मियों को कहा 'खाना खाकर जाना'। रणवीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दीपवीर ने बंगलूरू के होटल लीला पैलेस में शानदार पार्टी दी थी। इस पार्टी में रिश्तेदार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस पार्टी में खेल जगत की हस्तियां भी पहुंची थीं। जिसमें ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु, बैडमिंटन कोच पुल्लेला गोपीचंद , स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले, पूर्व तेज गेंदबाज वेंकेटेश प्रसाद भी नजर आए थे। 

4 of 5
deepika and ujjala padukone - फोटो : Instagram
रिसेप्शन का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका-रणवीर स्टेज पर हैं और सभी मेहमानों से मिल रहे हैं। इसके साथ ही कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दीपिका मां उज्जवला पादुकोण और डाइटीशियन पूजा मखीजा के साथ फोटो खिंचवाती हुई दिखीं। इस मौके पर दीपिका पादुकोण सब्यसाची की डिजाइनर साड़ी पहनी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika and ranveer - फोटो : instagram
आपको बता दें, दीपिका और रणवीर शादी के दो रिसेप्शन देंगे। पहला रिसेप्शन बंगलूरू में दिया और दूसरा 28 नवंबर को मुंबई में होगा। बंगलूरू में हुए रिसेप्शन में बॉलीवुड की कोई भी हस्ती नजर नहीं आई हालांकि खेल जगत से जुड़े दिग्गज स्टार्स जरूर पहुंचे थे। दीपिका और रणवीर ने दो रीतियों से शादी की थी कोंकणी और सिंधी। शादी के बाद यह दोनों मुंबई आए और फिर बंगलूरू के लिए रवाना हो गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें