फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसेप्शन में ही पत्नी का पल्लू सही करने लगे रणवीर, यूजर्स बोले- 'माशाल्लाह दीपिका तुम बहुत लकी हो'

Wed, 23 Jan 2019 01:15 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepveer - फोटो : instagram
इटली में 14 और 15 नवंबर को शादी करने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कल यानी बुधवार को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु के आलीशान होटल 'द लीला पैलेस' में अपनी पहली रिसेप्शन पार्टी दी। इस रिसेप्शन से पहले की एक तस्वीर दीपिका और रणवीर ने अपने फैंस के साथ साझा की। तस्वीर में दोनों राजसी अंदाज में दिखाई दिए। इस पार्टी में खेल जगत के कई सितारें नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 5
deepveer - फोटो : instagram
लेकिन महफिल में जब बाजीराव और मस्तानी की एंट्री हुई तो सभी की नजर इन दो प्यारे कपल पर आ कर टिक गई। दीपिका पादुकोण ने गोल्डन रंग की साड़ी पहनी हुई थी, जबकि रणवीर ब्लैक शेरवानी में दिखे। इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर दीपिका का पल्लू सही करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
deepveer - फोटो : instagram
शादी के बाद रणवीर द्वारा दीपिका का इस तरह से ख्याल रखना फैंस को काफी पसंद आ रहा है और हर तरफ इसी वीडियो की चर्चा हो रही है। पत्नियां इस वीडियो में अपने पति को टैग करते हुए कह रही हैं पति हो तो ऐसा। यूजर्स इस वीडियो को देख यही कह रहे हैं वाह, 'कितनी रोमांटिक जोड़ी है।'
 

4 of 5
deepveer - फोटो : instagram
इतना ही नहीं रणवीर इसे देखने के बाद जब सामने खड़े कैमरापर्सन्स में से किसी ने उन्हें कहा कि आप तो पल्लू भी संभालने लगे। जिसपर रणवीर सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि 'अरे तो हमारी शादी भी हो चुकी है अब कौन करेगा...' इस बात पर यूजर्स रणवीर की काफी प्रशंसा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepveer - फोटो : instagram
कोई उन्हें 'ओपोजिट अट्रैक्ट' कहकर प्यार जता रहा है तो कई उन्हें बेस्ट कपल बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- माशाल्लाह दीपिका तुम बहुत लकी हो कि तुम्हे ऐसा पति मिला है। वहीं एक यूजर ने रणवीर के कपड़े पर कमेंट करते हुए लिखा- भाई तू जैगुआर लग रहा है। बता दें दीपिका-रणवीर ने स्टेज पर कई रोमांटिक पोज भी दिए। इनके वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। 28 नवंबर और 1 दिसंबर को मुंबई में ही एक और रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स और दूसरे फील्ड के लोग भी शिरकत करेंगे। ये रिसेप्शन होटल ग्रैंड हयात में ऑर्गेनाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें