फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस बना रही थी रणवीर-दीपिका का रोमांटिक वीडिया, दोनों ने मिलकर कर दी पिटाई

Fri, 03 Aug 2018 10:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh and deepika padukone
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगा है। दोनों के कुछ वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं जिनमें वह हाथों में हाथ लिए घूमते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो फ्लोरिडा के हैं, जहां दोनों छुट्टियां मनाने गए थे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
ranveer and deepika
बताया जा रहा है कि दोनों ने वीडियो रिकॉर्ड करने वाली अपनी एक प्रशंसक के साथ मारपीट की। वीडियो रिकॉर्ड करने वाली प्रशंसक जैनब खान ने आरोप लगाया है कि स्टार जोड़े ने उन पर हमला किया। बकौल जेनब उन्होंने दोनों को काफी दूरी से रिकॉर्ड किया था और इसके बाद बहुत विनम्रता से उनके साथ तस्वीर खिंचवाने का अनुरोध भी किया था, लेकिन दोनों मारपीट करने पर आमादा थे। 


 
विज्ञापन

3 of 5
Deepika and Ranveer
दरअसल एक फोटोग्राफर ने जब यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया तो जैनब ने उस पर कमेंट किया। जेनब ने लिखा, ‘मैंने ही यह वीडियो रिकॉर्ड किया था और मुझ पर हमला हुआ था। दोनों बहुत खराब एक्टर हैं। उन्होंने अपना एक प्रशंसक खो दिया।’ जेनब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘वे बहुत गुस्से में थे। बहुत बदतमीज लोग हैं।’ 



 

4 of 5
Deepika and Ranveer
सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोगों ने जेनब का समर्थन किया है, वहीं स्टोर जोड़ी के कुछ प्रशंसकों ने जेनब पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें किसी की निजी जिंदगी में घुसने का कोई अधिकार नहीं है। अपने खिलाफ नकारात्मक टिप्पणियों पर जेनब ने कहा, ‘मैं उनका पीछा नहीं कर रही थी। सेलेब्स का पीछा करने के अलावा भी मेरे पास जीवन में कई तरह के काम हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer and deepika
जेनब ने यह भी बताया कि उन्होंने दीपिका-रणवीर का झगड़े के वक्त का वीडियो क्यों नहीं रिकॉर्ड कर सकीं। उन्होंने कहा, ‘मैंने उनका चीखते चिल्लाते हुए वीडियो नहीं बनाया क्योंकि वह मेरे बहुत करीब आ गए थे और मैं उनकी तेज आवाज से घबरा गई थी। मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि मेरी नजर में इन सितारों की अब कोई इज्जत नहीं रही। जो लोग इनकी वकालत कर रहे हैं वे कभी उनसे मिलकर देखें तब सच्चाई का अहसास हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें