फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर नहीं इस अवॉर्ड विनिंग एक्टर के साथ काम करना चाहती हैं दीपिका, ये रहा सबूत

Mon, 12 Mar 2018 04:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
a
बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों की बात की जाए तो जेहन में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम आता है। दोनों की जोड़ी जब भी परदे पर आती है धमाल मचा देती है लेकिन ऐसा लगता है दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ नहीं किसी और एक्टर के साथ काम करना चाहती हैं। इसके संकेत उन्होंने खुद ट्विटर पर दिए।
विज्ञापन

2 of 4
deepika padukone
दीपिका पादुकोण हाल ही में 'हैलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स 2018' में पहुंची थीं, जहां उन्हें इंटरटेनर ऑफ द ईयर (फीमेल) के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसी अवॉर्ड फंक्शन की एक तस्वीर दीपिका के फैन क्लब अकाउंट से शेयर की गई। जिसमें दीपिका पादुकोण और राजकुमार राव साथ नजर आए। तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा था, 'दीपिका पादुकोण और राजकुमार राव हैलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स 2018 में... रीट्वीट करिए, अगर आप दीपिका और राजकुमार राव को एक साथ फिल्म में देखना चाहते हैं!'
 

 
विज्ञापन

3 of 4
Deepika Padukone,
दीपिका ने अपने फैन क्लब के इस ट्वीट को तुरंत शेयर किया। जाहिर है, राजकुमार राव आज के समय के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के दम पर अलग पहचान बनाई है। दीपिका और राजकुमार राव दोनों के फैंस इस जोड़ी को जल्द से जल्द पर्दे पर देखना चाहेंगे। अब हमें इंतजार इस बात का है कि यह जोड़ी आखिर परदे पर कब दिखाई देगी।
विज्ञापन

4 of 4
Deepika Padukone
फिलहाल, दीपिका पादुकोण विशाल भारद्वाज की फिल्म में काम कर रही हैं हालांकि इरफान खान की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से इस फिल्म की शूटिंग टल गयी है। इसके अलावा रोहित शेट्टी ने दीपिका को फिल्म 'सिंबा' के लिए अप्रोच किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें