रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा था, मुझे नहीं लगता कि मैं उसके उस अंतर्निहित हिस्से को बदल सकता हूं या फिर उसे बदलना चाहिए। इसलिए वह मजे कर रहा है। यह ठीक है। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर अपने पति रणवीर सिंह की खुल कर तारीफ की थी। उनका कहना था कि कोई भी पुरुष इससे ज्यादा अट्रैक्टिव नहीं हो सकता कि उसे पता हो कि आपको चीजों के बारे में नहीं पता है और वो आपको इस बात का एहसास कराए बिना वह चीज सीखा दे।
रणवीर सिंह ने 'द बिग पिक्चर' के हाल के एपिसोड में कहा था कि वह अपनी पत्नी दीपिका की कुकिंग खूब एन्जॉय करते हैं।उन्होंने कहा था कि वैसे तो दीपिका बहुत स्वादिष्ट खाना बनाती हैं। उनकी बनाई हुई कुकी, केक और सभी चीजें वह बहुत पसंद करते हैं लेकिन उन्हें दीपिका के हाथों का रसम सबसे ज्यादा पसंद है।