फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका कक्कड़ ने घर बैठे दिया राखी बनाने का आइडिया, साझा किया वीडियो

Mon, 27 Jul 2020 12:10 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के चलते इस बार सारे त्योहार फीके हैं। न ही बाजारों में रौनक है और न ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों ने मुसीबत बढ़ा दी है। ऐसे में राखी का त्योहार आने वाला है, इसके के चलते टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने घर पर ही लोगों को राखी बनाने का आइडिया दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका कक्कड़ - फोटो : Social Media
दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। कोरोना में भी वो लगातार इसी के जरिए लोगों से जुड़ी हुई हैं। वो अक्सर अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम नई-नई चीजें बनाना सिखाती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
रक्षाबंधन का त्यौहार पास आ रहा है तो ऐसे में दीपिका ने घर पर ही कुछ चीजों की मदद से राखी बनाना सिखाया है। दीपिका ने सुई धागा, मस्टर्ड सीड और रिबन जैसी चीजों का इस्तेमाल कर एक खूबसूरत राखी बनाई है। उन्होंने राखी की इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी साझा किया है। 
 

4 of 5
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम - फोटो : Social Media
दीपिका ने इससे पहले अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ ईद मनाई थी। दोनों ने इस मौके पर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं जो खूब वायरल हुई थीं। दीपिका और शोएब का लुक लोगों का काफी पसंद आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शोएब से पहले दीपिका ने पायलट रौनक सैमसन से शादी की थी। 2011 में ससुराल सिमर का के सेट पर दीपिका की मुलाकात शोएब से हुई थी। पति के साथ दीपिका का रिश्ता अच्छा नहीं था। इस वजह से दोनों ने तलाक ले लिया था।

अब दिव्या दत्ता को बिजली कंपनी ने भेजा 51 हजार रुपये का बिल, शिकायत की तो मिला ये जवाब

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें