फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खतरों के खिलाड़ी 10' की जीत पर बोलीं करिश्मा तन्ना, 'इसे जीतकर मैंने खुद को गलत साबित किया है'

Sun, 26 Jul 2020 09:48 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
करिश्मा तन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक्शन आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के दसवें सीजन को आखिरकार अपना विजेता मिल ही गया। इस शो में आने वालीं सभी कठिनाइयों को पार करते हुए यह खिताब टीवी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने जीता है। करिश्मा ने अपने अनुभव को साझा करते हुए अमर उजाला से खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि शो में स्टंट करते वक्त उनकी मां की दुआएं हमेशा आपके साथ रहीं। उन्होंने कहा, 'जब भी मैं कोई स्टंट करती थी तो मुझे पता था कि मेरी मां मेरे लिए मुंबई में बैठकर दुआ कर रही हैं। यह चीज हर स्टंट में मुझे बहुत हिम्मत देती थी।'
विज्ञापन

2 of 8
करिश्मा तन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो में आई चुनौतियों के बारे में करिश्मा ने बताया, 'शो मुश्किल तो नहीं था। हालांकि, शुरुआत में मुझे लगा था कि यह शो मैं कर नहीं पाऊंगी क्योंकि यह शो मेरे लिए नहीं है। लेकिन जब धीरे-धीरे मैं स्टंट करने लगी तो मुझे यह महसूस हुआ कि मैं खुद को भी इस शो के जरिए गलत साबित कर सकती हूं। मैंने सोचा कि अगर मैं ठंडे दिमाग से और शांत मन से काम करूंगी तो यह भली-भांति हो सकता है। और हुआ भी वही।'
विज्ञापन

3 of 8
करिश्मा तन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
इस शो के जरिए करिश्मा ने वह धारणा बदलने की कोशिश की है कि खिलाड़ी सिर्फ पुरुष ही हो सकते हैं, महिलाएं नहीं। उन्होंने कहा, 'मुझे पुरुषों के खिलाड़ी होने से कोई परेशानी नहीं है क्योंकि भगवान ने पुरुषों को शारीरिक तौर पर मजबूत बनाया है लेकिन उन्होंने महिलाओं को भी भावनात्मक रूप से मजबूत बनाया है। लड़कियां मानसिक रूप से तो तैयार रहती ही हैं लेकिन अगर वह शारीरिक तौर पर भी तैयार रहें तो कुछ भी कर सकती हैं। मैंने अपनी मानसिक और भावनात्मक खूबी को यहां पर इस्तेमाल किया। मैंने सोच लिया था कि मैं यह शो जीतूं या ना जीतूं लेकिन टॉप 3 तक तो जाऊंगी और लड़कों को टक्कर दूंगी। फिर मेरी मां और भगवान का आशीर्वाद रहा जिससे कि मैं विजयी रही।'

4 of 8
करिश्मा तन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा बताती हैं कि उनके लिए यह शो जीतना आसान नहीं था। उन्होंने बताया, 'टक्कर तो मेरी सभी प्रतियोगियों के साथ थी लेकिन करण (पटेल), धर्मेश (येलांदे) और तेजस्वी (प्रकाश) से मेरी सीधी टक्कर थी। तेजस्वी जब तक शो में थीं तो मुझे इस बात की खुशी थी कि कम से कम दो महिलाएं पुरुषों को टक्कर देने के लिए लगातार आगे बढ़ रही हैं। हम पुरुषों को महिला सशक्तिकरण का उदाहरण देना चाहते थे। वह काफी मजबूत भी थी। लगभग सभी प्रतियोगी ही अच्छे थे।'
विज्ञापन

5 of 8
करिश्मा तन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
शो की पूरी शूटिंग तो बुल्गारिया में हो गई थी लेकिन फिनाले मुंबई में शूट करना था। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से फिनाले की शूटिंग भी देरी से हुई। मौजूदा माहौल को देखते हुए करिश्मा मां ऐसे में शूटिंग शुरू करने के उनके निर्णय से थोड़ी चिंतित थीं। करिश्मा ने कहा, 'सेट पर हम स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सभी सावधानियों का खास ध्यान रख रहे थे। इसलिए सब कुछ बहुत अच्छे से हो गया। जब मैं शूटिंग करके घर पर गई तो उसके लगभग तीन दिन बाद मैं अपनी मां के गले मिली। मुझे भी चिंता थी कि कहीं कोई परेशानी ना हो जाए।'
विज्ञापन

6 of 8
करिश्मा तन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा इस शो का हिस्सा ही अपनी मां की वजह से बनीं। उन्होंने बताया, 'अब मैं जीत गई हूं तो मेरी मां बहुत खुश हैं। मैं इस शो का हिस्सा ही उनकी वजह से ही बनी थी। उन्होंने ही मुझे इसके लिए तैयार किया था। अगर वह नहीं होतीं तो शायद मैं इस शो की प्रतियोगी कभी नहीं बनती।' करिश्मा ने बताया कि उनके लिए वह स्टंट बहुत डरावने हुआ करते थे जो जानवरों के साथ होते थे। उन्होंने कहा, 'जानवरों से न तो किसी की दोस्ती यारी होती है और ना ही दुश्मनी। पता नहीं अब कोई काट ले या कोई सींग मार दे। क्या पता उनकी बुद्धि कब सटक जाए और वह कब बुरा मान जाएं।'
विज्ञापन

7 of 8
करिश्मा तन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल तो करिश्मा को शो के होस्ट रोहित शेट्टी की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। उन्होंने बताया, ''सूर्यवंशी' के लिए तो हम सभी बहुत उत्साहित हैं। रोहित सर कैमरे के पीछे खाली समय में अपनी फिल्मों की बहुत बातें किया करते थे और अपने अनुभव भी बताया करते थे। वह 'गोलमाल' की बहुत बात करते हैं। बताते हैं कि हमने यहां शूट किया, वहां शूट किया। हमने ऐसा किया, हमने वैसा किया। उन्होंने शाहरुख खान और वरुण धवन की फिल्म 'दिलवाले' बुल्गारिया में ही शूट की थी तो उस फिल्म के अनुभव भी उन्होंने हमारे साथ साझा किए। उनके साथ काम करने में बहुत मजा आता था।'
विज्ञापन

8 of 8
करिश्मा तन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
इस रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' की तरह हिंदी सिनेमा में अभी एक खिलाड़ी कुमार मौजूद हैं। करिश्मा उनके नाम से चहक उठती हैं और कहती हैं, 'अक्षय कुमार मेरे पसंदीदा कलाकार हैं। उनको बॉलीवुड में खिलाड़ी का तमगा मिला है वह उसके पूरे हकदार हैं। फिल्मों में अपने स्टंट भी वह खुद ही करते हैं। उसके बारे में उन्हें सब कुछ पता भी रहता है। इसलिए असली खिलाड़ी तो वही हैं।'

पढ़ें: जल्द शादी के बंधन में बंधने वालीं हैं पूनम पांडे, जानिए कौन है उनका मंगेतर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें