फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EX ब्वॉयफ्रेंड रणबीर के बारे में दीपिका का बड़ा खुलासा, रणवीर सिंह भी चौंक जाएंगे

Tue, 17 Oct 2017 09:43 AM IST
टीम डिजिटल, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सुंदरी दीपिका पादुकोण जल्द ही स्क्रीन पर 'पद्मावती' बन दर्शकों का दिल लूटने के लिए तैयार हैं। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म के अलावा दीपिका किसी दूसरी वजह से भी चर्चा में हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
एक टॉक शो को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर सिंह के बारे में एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर उनके मौजूदा ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह समेत पूरा बॉलीवुड चौंक जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
दरअसल, दीपिका से उनकी लव लाइफ के बारे में बातें की जा रही थी। इसी दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि, 'सबसे रोमांटिंक चीज या किस्सा जो उनके साथ हुआ उसके बारे में बताए तो दीपिका ने रणवीर सिंह के बजाय रणबीर कपूर का नाम ले डाला।

4 of 6
दीपिका ने बताया कि वो प्यानो सीखना चाहती थी, इसके कुछ ही दिनों बाद उनके घर एक सरप्राइज डिलीवरी हुई, जो उनकी सोच से भी ज्यादा सुंदर प्यानो था। इस शानदार गिफ्ट को किसी और ने नहीं बल्कि उस वक्त उनके ब्वॉयफ्रेंड रहे रणबीर कपूर ने भेजा था। दीपिका इस लम्हें को आजतक नहीं भूला पाईं तभी तो जिंदगी के सबसे रोमेंटिंक पलों के बारे में पूछे जाने पर इस बात का जिक्र कर बैठीं।
विज्ञापन

5 of 6
याद हो कि दीपिका-रणबीर की गिनती उस दौर के सबसे रोमेंटिक कपल में होती थी। इन दोनों का अफेयर लंबे वक्त तक रहा। दोनों 'बचना ए हसीनों' के दौरान करीब आए। दीपिका रणबीर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बहुत सीरियस थीं। यहां तक कि उन्होंने गर्दन पर रणबीर के नाम का टैटू भी गुदवा लिया था लेकिन ये रिश्ता भी टूट गया। दोनों ने साथ में ये जवानी है दीवानी और तमाशा जैसी फिल्में की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
deepika padukone
दीपिका के इस खुलासे के बाद उनके मौजूदा ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह की प्रतिक्रिया का इंतजार होगा। अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात करने वाले रणवीर 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'पद्मावती' में 'अलाउद्दीन खिलजी' की भूमिका में नजर आएंगे तो वही दीपिका रानी 'पद्मावती' का किरदार निभाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें