फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण ने खरीदा 40 करोड़ का फ्लैट, इस 'खास' को करेंगी गिफ्ट

Mon, 14 Nov 2016 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड की मस्तानी यानि क्यूट दीपिका पादुकोण ने 40 करोड़ रुपए का नया फ्लैट खरीदा है। ये फ्लैट वो अपने किसी खास व्यक्ति को गिफ्ट करने वाली हैं। क्या आप जानते हैं कि वो खास कौन है। वो हैं दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण।
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण ने खरीदा 40 करोड़ का फ्लैट, इस 'खास' को करेंगी गिफ्ट

2 of 5
जी हां दीपिका ये फ्लैट अपने पिता प्रकाश पादुकोण को गिफ्ट करने की पूरी प्लानिंग में हैं। खास बात यह है कि यह फ्लैट मुंबई के एक पॉश इलाके की उसी बिल्डिंग के 30वें मंजिल पर मौजूद है जिसके 26वें फ्लोर पर वो 4 बीएचके फ्लैट पहले ही बुक करा चुकी हैं। 2010 में बुक किए गए इस फ्लैट की कीमत करीब 16 करोड़ रुपए थी।
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण ने खरीदा 40 करोड़ का फ्लैट, इस 'खास' को करेंगी गिफ्ट

3 of 5
सूत्रों के मुताबिक प्रकाश पादुकोण को यह कॉम्प्लेक्स बेहद पसंद आया था। इसमें हरियाली के साथ-साथ बैडमिंटन कोर्ट भी मौजूद है। यही वजह है कि दीपिका ने तय किया कि वो अपने पिता को यहां एक फ्लैट गिफ्ट करेंगी।

दीपिका पादुकोण ने खरीदा 40 करोड़ का फ्लैट, इस 'खास' को करेंगी गिफ्ट

4 of 5
एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका के पिता प्रकाश ने बताया था कि जब उनकी बेटी बंगलूरु स्थित अपने घर आती है तो वह खुद ही खाने के बाद अपनी टेबल साफ करती है। अपने रूम की सफाई भी करती हैं और यदि घर में कोई मेहमान हो तो अपना कमरा एडजस्ट करने में संकोच नहीं करती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण ने खरीदा 40 करोड़ का फ्लैट, इस 'खास' को करेंगी गिफ्ट

5 of 5
आपको बता दें कि फिलहाल दीपिका संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो लीड रोल में नजर आएंगी। दीपिका के अलावा फिल्म में शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें