खुद चाहें फिल्मों में या टीवी पर कितने भी किसिंग सीन कर लें लेकिन अगर बीवी ऐसा करने लगे तो सोचिए जरा क्या हो ? फिल्म 'वजह तुम हो' में किए गए अपने किसिंग और इंटीमेट सीन पर बेशक गुरमीत चौधरी को कोई आपत्ति नही है लेकिन जब उनकी बीवी देबिना ऐसे सीन ऑन-स्क्रीन करे तो उनके तन बदन में आग लग जाती है।
विज्ञापन
'मैं कितने ही किसिंग सीन क्यों ना दूं, लेकिन मुझे बीवी के रोमांटिक सीन बर्दाश्त नहीं'
2 of 6
ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद गुरमीत का कहना है। खबरों के मुताबिक गुरमीत, जो इन दिनों 'वजह तुम हो' में किए गए हॉट सीन की वजह से अपनी बीवी की नाराजगी झेल रहे हैं, उन्हें जरा भी बर्दाश्त नहीं है कि उनकी बीवी ऑन-स्कीन किसी और के साथ इंटीमेट हो।
विज्ञापन
'मैं कितने ही किसिंग सीन क्यों ना दूं, लेकिन मुझे बीवी के रोमांटिक सीन बर्दाश्त नहीं'
3 of 6
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बीवी के साथ अपने रिलेशन के बारे में बात करते हुए गुरमीत ने कहा, 'वो बहुत ही समझदार हैं। जहां तक जलन की बात है, तो मैं बहुत जलता हूं उनके प्यार-मोहब्बत के सीन को लेकर। वो जब भी किसी के साथ रोमांटिक सीन करती हैं, तो मेरे तन-बदन में आग लग जाती है। मैं भले ही कितने ही किसिंग सीन क्यों ना दूं, मगर मुझे उनके रोमांटिक सीन बर्दाश्त नहीं हैं।'
'मैं कितने ही किसिंग सीन क्यों ना दूं, लेकिन मुझे बीवी के रोमांटिक सीन बर्दाश्त नहीं'
4 of 6
गुरमीत का ये बयान काफी चौंकाने वाला है क्योंकि अगर वो खुद किसी के साथ रोमांटिक सीन करते हैं तो जाहिर है उन्हें अपनी बीवी के इस तरह के सीन से कोई एलर्जी नहीं होनी चाहिए, खासकर तब जब दोनों ग्लैमर इंडस्ट्री में हों।
विज्ञापन
'मैं कितने ही किसिंग सीन क्यों ना दूं, लेकिन मुझे बीवी के रोमांटिक सीन बर्दाश्त नहीं'
5 of 6
वैसे ये पहली बार नहीं है जब गुरमीत ने किसी फिल्म में इंटीमेट और रोमांटिक सीन किए हों। इससे पहले आई फिल्म 'खामोशियां' में भी उनका काफी बोल्ड किरदार था और खूब जमकर उन्होंने सीन किए थे। उस वक्त भी गुरमीत और उनकी वाइफ देबिना के बीच मन-मुटाव की खबरें सामने आईं थी। लेकिन इस बार मामला थोड़ा गंभीर दिख रहा है।
'मैं कितने ही किसिंग सीन क्यों ना दूं, लेकिन मुझे बीवी के रोमांटिक सीन बर्दाश्त नहीं'
6 of 6
'वजह तुम हो' को विशाल पांड्या ने डायरेक्ट किया है। गुरमीत के अलावा इस फिल्म में शरमन जोशी, सना खान और रजनीस दुग्गल हैं। ये फिल्म 2 दिसंबर को रिलीज होगी।