बिग बॉस के घर में तीसरा हफ्ता काफी धमाकेदार तरीके से शुरू हुआ है। पहले दो हफ्तों में घर में हर साल की तरह इस सप्ताह भी नोंक-झोंक और लड़ाइयां देखने को मिल रही हैं। वहीं शो में आए दीपक के बनाए गानों ने भी सबका खूब मनोरंजन किया। वहीं दीपक घर में न बुराई करने में वक्त लगाते हैं और न ही गाना गाने में। वीकेंड के वार में भी दीपक ने बिग बॉस पर गाना सुनाकर सलमान को हैरान कर दिया था।
विज्ञापन
2 of 5
deepak thakur bigg boss 12
बिग बॉस के हर सीजन को देखकर घर में आए दीपक यह अच्छी तरह से जानते हैं कि घरवालों और दर्शकों का मनोरंजन कैसे किया जाता है। तीसरे हफ्ते के पहले दिन जब घरवाले एक-दूसरे को कैसे नॉमिनेट किया जाए इस तैयारी में लगे हुए थे, वहीं दीपक ने घर में अचानक से सलमान सॉन्ग गाकर घर का माहौल रंगीन कर दिया। दीपक चंद मिनट में एक नया गाना तैयार कर लेते हैं। इस बार उन्होंने दबंग बाबू सलमान खान के ऊपर एक गाना बनाया।
विज्ञापन
3 of 5
deepak thakur bigg boss 12
गाने के बोल कुछ ऐसे हैं, ‘आन बान और शान हैं, बॉलीवुड के सुल्तान हैं, कितनों के फरिश्ते, कितनों के भगवान हैं, भाई का अपना स्वैग है, बॉक्स आफिस किंग उनका टैग है…''दीपक के गाने को लोगों द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है। हालांकि आज किडनैप टास्क के दौरान उर्वशी को छुड़ाने और नॉमीनेशन से बचने के लिए दीपक अपने बाल उतरवाते समय बहुत भावुक हो जाएंगे। वे कहते हैं कि ऐसा वो सिर्फ किसी की मौत पर ही करते हैं।
4 of 5
tv show
गौरतलब है कि दीपक ठाकुर और उर्वशी 'बिग बॉस सीजन 12' के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। अब तक घर में दो बार नॉमिनेशन हो चुके हैं लेकिन दोनों को किसी ने भी नॉमिनेट नहीं किया। दीपक घर में मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं तो वहीं उर्वशी को लोग छोटी बच्ची के तौर पर लेते हैं। शुरू में सीधे सादे नजर आ रहे दीपक ने भी अब घरवालों की चालें समझना शुरू कर दिया है। उर्वशी भी उनकी खूब मदद कर रही है।
बिग बॉस के घर में लोग अब नए रंग रूप में ढलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस हफ्ते जहां दोस्त दुश्मन बन गए हैं। वहीं दूसरी तरफ नॉमिनेशन से बचने के लिए घरवाले अब किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। शो को दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। अब सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को अच्छी तरह जान भी चुके हैं।