फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत की शादी पर भड़के दीपक कलाल, बोले- 'लौटा दे 4 करोड़ वरना जिंदगी खराब कर दूंगा'

Sun, 11 Aug 2019 07:42 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepak Kalal and Rakhi Sawant - फोटो : instagram
राखी सावंत (Rakhi Sawant) किसी ना किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिनों से राखी अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। राखी ने सोशल मीडिया पर शादी का एलान किया। इसके साथ ही कुछ तस्वीरें पोस्ट की जिसमें वह मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आईं। राखी की तस्वीरें वायरल होते ही अब दीपक कलाल भड़क गए हैं। दीपक ने राखी से अब इस चीज की डिमांड कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
rakhi sawant - फोटो : social media
राखी की खबर सुनने के बाद दीपक कलाल (Deepak Kalal) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दीपक गुस्से में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दीपक राखी सावंत को खरी-खोटी सुना रहे हैं तो वहीं उनके एक ऐसी डिमांड कर दी जिसे सुनकर राखी भी हैरान रह जाएंगी। वीडियो में दीपक कह रहे हैं कि राखी ने उनसे शादी करने का वादा किया था। इसके साथ ही उन्होंने 4 करोड़ रुपये भी दिए थे।

यह भी पढ़ें:- अनुच्छेद 370 पर जायरा के बयान से लेकर आयुष्मान-विक्की के नेशनल अवॉर्ड तक, हफ्ते की 5 बड़ी खबरें
विज्ञापन

3 of 5
deepak kalal - फोटो : file photo
दीपक ने वीडियो में कहा- 'पहले क्या बोली थी मीडिया को कि दीपक कलाल के साथ शादी करूंगी। पूरे 4 करोड़ तुझे मैंने गिन गिन के दिए। तूने क्या किया, निगल गई। दीपक कलाल का पैसा खा गई। तूने अगर चार दिन के अंदर मेरे पैसे नहीं लौटाए तो जिंदगी खराब कर दूंगा। दीपक ने इस वीडियो में राखी को 4 करोड़ देने का दावा किया है। अब यह सच है या फिर झूठ यह तो वही जानें।'
 

4 of 5
Rakhi sawant Deepak kalal - फोटो : file photo
दरअसल, राखी ने कुछ वक्त पहले दीपक से शादी करने का एलान भी सोशल मीडिया पर किया था। इसके बाद राखी शादी की शॉपिंग करते हुई भी दिखाई दी थीं। यहां तक राखी ने शादी का कार्ड भी शेयर किया था। बाद में राखी ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर शादी तोड़ने का एलान किया था। राखी ने वीडियो पोस्ट कर कहा था- 'मुझे माफ करना दीपक, मेरा परिवार मुझसे बहुत नाराज है। जो भी हुआ उन्हें वह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। 14-15 साल से मैं फिल्म इंडस्ट्री में हूं। मैंने बहुत मेहनत की है, मैं इस तरह की कोई भी गंदी चीज नहीं करना चाहती।'

यह भी पढ़ें:- कभी लगा चोरी का आरोप तो कभी मिली अंडरवर्ल्ड से धमकी, जूस बेचने वाले गुलशन कुमार ऐसे बने 'कैसेट किंग'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rakhi sawant Deepak kalal
राखी ने आगे कहा - 'मैं अपने पूरे परिवार को संभाल रही हूं इसलिए मुझे यह गंदी पब्लिसिटी बिल्कुल नहीं चाहिए। जो भी हुआ उसे भूल जाओ, लोग मुझे गालियां देते हैं और गंदा-गंदा बोलते हैं। मैंने यह सब बातें कभी नहीं की है। मैं बहुत सीधा-सादी और भगवान को मानने वाली लड़की हूं। मुझे झूठ बोलना पसंद नहीं है, तुम्हारे चक्कर में आकर मैंने झूठ बोला है। राखी सावंत के इस वीडियो के बाद यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें