फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepak Dobriyal: सपोर्टिंग रोल में भी लीड एक्टर पर हो चुके हैं हावी, इस किरदार से चमकी किस्मत

Thu, 01 Sep 2022 07:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'तनु वेड्स मनु' के पप्पी जी तो आपको याद ही होंगे। पूरी फिल्म में अपने डायलॉग से लोगों को हंसाने वाले पप्पी जी का असली नाम दीपक डोबरियाल है। 'तनु वेड्स मनु' रिटर्न्स ने उन्हें इंडस्ट्री में एक जबरदस्त कॉमिक करेक्टर की पहचान दी। लोग आज भी उन्हें दीपक नाम से कम और पप्पी जी के नाम से ज्यादा जानते हैं। फिल्मी दुनिया में सपोर्टिंग किरदार में अभिनेता ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। उनकी अदाकारी इतनी लाजवाब होती है कि साइड रोल में भी मेन किरदार पर हावी होते नजर आते हैं। अभिनेता 1 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
दीपक डोबरियाल
दीपक डोबरियाल का जन्म पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) में 1 सितंबर 1975 को हुआ था। दीपक डोबरियाल ने लगभग पांच साल की उम्र में दिल्ली का रुख कर लिया था। यहां उन्होंने कटवारिया सराय में अपनी स्कूल की पढ़ाई की। दीपक डोबरियाल एक मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते थे। जब उन्होंने अपने परिवार में एक्टिंग करने की बात कही तो सभी ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। दरअसल, उनके साथ पढ़ने वाले अधिकतर लड़के अच्छी खासी नौकरी करने लगे थे और दीपक की सरकारी नौकरी करनी की उम्र निकलती जा रही थी। दीपक ने इंटरव्यू में एक बार बताया था कि लोगों को यहां तक लगने लगा था कि मैं कुछ नहीं करने वाला।
विज्ञापन

3 of 4
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में पढ़ाई के साथ थियेटर करने के बाद दीपक ने मुंबई का रुख कर लिया। यहां उन्हें पहला ब्रेक साल 2003 में विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मकबूल' में मिला। इसमें उन्होंने 'थापा' नाम के शख्स का किरदार निभाया था। इसके बाह उन्हें 'चरस' और 'ब्लू अम्ब्रेला' जैसी फिल्मों में छोटे लेकिन असरदार रोल करने का मौका मिला। इसके बाद 2006 में फिल्म आई ओमकारा। इस फिल्म ने दीपक ने राजन तिवारी का किरदार निभाया था। इस फिल्म से उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दीपक को ओमकारा के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।
विज्ञापन

4 of 4
इरफान, दीपक डोबरियाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके बाद साल 2011 में कंगना रणौत और आर माधवन की फिल्म आई 'तनु वेड्स मनु'। इस फिल्म में वह आर माधवन के दोस्त पप्पी के किरदार में नजर आए थे। इसके लिए उन्हें उस साल का बेस्ट कॉमिक एक्टर का स्टार गिल्ड अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद साल 2017 में दीपक डोबरियाल इरफान खान के साथ फिल्म हिन्दी मीडियम में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उन्हें काफी सशक्त रोल में दिखाया गया था। निजी जिंदगी की बात करें तो दीपक डोबरियाल ने 17 जनवरी 2009 में लारा भल्ला के साथ शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें