फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deenanath Mangeshkar: लता दीदी के पिता ने दो सगी बहनों से की थी शादी, संगीत के साथ अभिनय से भी मिली प्रसिद्धि

Mon, 24 Apr 2023 10:31 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीनानाथ मंगेशकर - फोटो : अमर उजाला
स्वर कोकिला लता मंगेशकर को गायकी का गुण अपने पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर से मिला। दिवंगत पंडित दीनानाथ मंगेशकर महान हिंदुस्तानी शास्त्रीय, अर्ध-शास्त्रीय और नाट्य-संगीत गायक और मराठी थिएटर अभिनेता थे। गायकी के साथ उन्होंने अभिनय में भी प्रसिद्धि हासिल कर रखी थी। बाद में उन्हें मंगेशकर बहनों के पिता के रूप में पहचान मिली। दीनानाथ के मन में संगीत के प्रति अपार प्रेम था, जो उन्हें अपनी मां से मिला था। फिर, यह प्रेम उनकी बेटियों को मिला। आज दीनानाथ की पुण्यतिथि है। चलिए इस मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन

2 of 5
लता मंगेशकर, दीनानाथ मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
दीना के नाम से लोकप्रिय दीनानाथ मंगेशकर का जन्म 29 दिसंबर 1900 को गोवा के मंगेशी में हुआ था। कहा जाता है कि दीनानाथ बचपन से ही दिखने में बहुत सजीले थे। बचपन से ही वह संगीत के पुजारी बन गए। उन्होंने पांच साल की उम्र में ही संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। दीनानाथ ने बाबा माशेलकर, गायनाचार्य पंडित रामकृष्ण बुआ वजे और पंडित सुखदेव प्रसाद से संगीत सीखा। दीनानाथ के अंदर हुनर और कला का खजाना था। संगीत के साथ उन्होंने अभिनय में हाथ आजमाया। फिर, उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक नाटक मंडली शुरू की। कला और संगीत के तालमेल से उन्हें जगह-जगह प्रसिद्धि मिली।

Honey Singh: वर्षों बाद दिलजीत दोसांझ को लेकर हनी सिंह ने किया खुलासा, बताया एल्बम का नहीं मिला खास क्रेडिट
विज्ञापन

3 of 5
पंडित दीनानाथ मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
दीनानाथ मंगेशकर ने दो शादियां की थीं, वह भी दोनों सगी बहनों से ही। दरअसल, उनकी पहली शादी साल 1922 में गुजरात के थालनेर गांव की रहने वाली नर्मदाबेन से हुई थी, जो गुजरात के प्रसिद्ध जमींदार हरिदास की बेटी थीं। नर्मदाबेन के पिता को नगर सेठ के नाम से भी जाना जाता था। शादी के चार साल बाद नर्मदाबेन गंभीर बीमारी का शिकार हो गईं और उनकी मौत हो गई। दंपति की कोई संतान नहीं थी।

Filmy Wrap: ईद मनाने पर स्वरा ट्रोल और अरमान जैन के घर गूंजी किलकारी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

4 of 5
दीनानाथ मंगेशकर - फोटो : Social media
पहली पत्नी की मौत के बाद दीनानाथ ने दूसरी शादी नर्मदाबेन की छोटी बहन यानी अपनी साली से ही कर ली। दीनानाथ ने साल 1927 में सेवंतीबेन से दूसरी शादी रचाई। शादी के बाद उनका नाम बदलकर साधुमती रखा गया। दीनानाथ और साधुमती की पांच संतान हुईं, जिसमें चार बेटियां लता, मीना, आशा, उषा और एक बेटा हृदयनाथ हुआ।

Pamela Chopra: पामेला के प्रेयर मीट में दिखे बॉलीवुड सितारे, अभिषेक से लेकर करण तक श्रद्धांजलि देने पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लता मंगेशकर के साथ पिता दीनानाथ मंगेशकर - फोटो : Social media
संगीत और अभिनय से दीनानाथ को खूब लोकप्रियता मिली। मराठी थिएटर के जरिए वह खूब मशहूर हुए। यहां तक कि उस समय के मराठी मंच के दिग्गज बाल गंधर्व ने सार्वजनिक रूप से दीना को अपने संगठन में प्रवेश करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने घोषणा की थी कि वह सिक्कों का कालीन बिछा कर अपने संगठन में दीनानाथ के प्रवेश का स्वागत करेंगे। दीनानाथ ने तीन फिल्मों का भी निर्माण किया था, जिसमें से एक कृष्णार्जुन युद्ध थी। इस फिल्म को हिंदी और मराठी दोनों में बनाया गया था। इस फिल्म का एक गाना दीनानाथ ने गाया था, जो उन्हीं पर फिल्माया गया। महज 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण दीना का निधन हो गया।

Honey Singh: हनी सिंह को पसंद नहीं आया शहनाज का ट्रांसफॉर्मेशन! एक्ट्रेस के लुक को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें