फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खास शख्सियत पर बायोपिक करना चाहती हैं दीपिका पादुकोण, बोलीं- 'इसके लिए तो बहुत ही रोई हूं'

Thu, 03 Jan 2019 07:48 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone

बॉलीवुड की 'पद्मावती' दीपिका पादुकोण कई हिट फिल्में दे चुकी हैं और अपनी हर फिल्म में वह अलग-अलग किरदार में नजर आई हैं। ऐसे में दीपिका अपकमिंग फिल्मों में भी कुछ अलग करने की सोच रखती हैं। इसलिए उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह इस खास शख्सियत की बायोपिक में काम करना चाहती हैं..
 

 

विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone
दरअसल, एक इंटरव्यू में जब दीपिका से बायोपिक फिल्मों पर चर्चा की गई तो इस बात का खुलासा हुआ कि दीपिका बायोपिक फिल्मों के लिए खुद को तैयार समझती हैं। इस दौरान उन्होंने बताया भी कि वह किस कैरेक्टर पर बायोपिक करना चाहती हैं। दीपिका ने कहा ' मैं डायना से बहुत प्रभावित हूं और मैं उनके वीडियो को बार-बार देखती हूं जिनमें लोग सिर्फ उनसे मिलने और बात करने ही आया करते थे और मैं डायना के उन लोगों के प्रति बर्ताव को नोटिस करती हूं।' 
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone

दीपिका ने आगे कहा कि ' जब मुझे पता चला कि डायना का निधन हो गया है तब मैं पूरी तरह से टूट चुकी थी, मैं कभी किसी के लिए इतना नहीं रोई थी जितना मैं डायना के लिए रोई, क्योंकि मुझे ऐसा एहसास होता है कि उनके साथ कोई अजीब सा कनेक्शन है, हालांकि मैं उनसे कभी नहीं मिली लेकिन ऐसा लगता है कि मैं उनको कितना जानती हूं।'

 

4 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram

बता दें कि दीपिका फिलहाल पति रणवीर सिंह संग न्यूयॉर्क में नया साल इन्जॉय कर रही हैं और उन्होंने वहां से अपने इंस्टाग्रााम पर कुछ फोटो भी शेयर किए थे। दीपिका जल्द ही फिल्म 'छपाक' की शूटिंग शूरू करने वाली हैं, फिल्म एसिड अटैक पर आधारित हैं जिसमें वह एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone
आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका अपने सारे जरूरी काम निपटाकर नये साल पर न्यूयॉर्क निकल गए थे। खबर है कि वह अपने हनीमून पर गए हैं। वहीं से दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। शेयर की गई इन तस्वीरों में दोनों का प्यार साफ झलक रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें