एनिमल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एनिमल (1 दिसंबर 2023)
अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का जब से टीजर लांच हुआ है तब से इस फिल्म को लेकर युवाओं में काफी जोश देखा जा रहा है। बढ़ी हुई दाढ़ी, होठों से चिपकी सिगरेट और बीवी से अजीब तरह की दूरी बनाने की कोशिश करते रणबीर के इस किरदार ने दर्शकों को काफी चौंकाया भी है। संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में रणबीर को देखने की भी दर्शकों को काफी उत्सुकता है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल की मुख्य भूमिकाएं है।