फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Debutant Directors 2023: आठ नए निर्देशकों का नए साल में इम्तिहान, तीन की किस्मत का फैसला अगले कुछ दिनों में

Thu, 05 Jan 2023 02:15 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 9
डेब्यू डायरेक्टर्स 2023 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस साल सिनेमा में कदम रखने जा रहे 10 उन नए चेहरों के बारे में हम आपको बता चुके हैं जो सितारों के परिवारों से हैं और जिनकी बोहनी सिनेमा में जल्द होने जा रही है। बिना फिल्मी परिवारों वाले नए चेहरों की गिनती भी जारी है और उनके बारे में भी हम जल्द ही आपको बताने वाले हैं। आज बात उन हुनरमंदों की जो इस साल बतौर निर्देशक हिंदी सिनेमा में दस्तक देने आ रहे हैं। शुरुआत अगले हफ्ते निर्दशक विशाल भारद्वाज और गायिका रेखा भारद्वाज के बेटे आसमान से होने जा रही है। जिस दूसरे स्टार किड पर निर्देशन को लेकर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं, वह है सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश। रणदीप हुड्डा भी इस साल बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे हैं। इनकी फिल्मों के अलावा कुछ और नए निर्देशकों की इस साल रिलीज के लिए प्रस्तावित फिल्मों के बारे में आइए जानते हैं..
विज्ञापन

2 of 9
आसमान भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आसमान भारद्वाज 
अपने पिता विशाल भारद्वाज के नक्शेकदम आसमान भारद्वाज भी निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख चुके हैं। बतौर निर्देशक आसमान फिल्म 'कुत्ते' के जरिए बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। यह फिल्म 13 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में अर्जुन कपूर, तब्बू, कुमुद मिश्रा और नसीरुद्दीन शाह की मुख्य भूमिकाएं है। इस फिल्म की कहानी मुंबई पुलिस के कुछ भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों से लेकर महाराष्ट्र के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र तक फैली हुई है।

इसे भी पढ़ें- Kichcha Sudeep: फूल-मालाओं के साथ अंडे-टमाटर भी मिलेंगे...रश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर बोले किच्चा सुदीप

विज्ञापन

3 of 9
रिद्धि डोगरा, विक्टर मुखर्जी,अंशुमन झा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्टर मुखर्जी
विक्टर मुखर्जी भी बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत 'लकड़बग्घा' से कर रहे हैं। यह फिल्म भी 13 जनवरी को ही रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अंशुमन झा और ऋद्धि डोगरा की मुख्य भूमिकाएं है। कहानी कोलकाता के एक पशु संरक्षक अर्जुन बख्शी के इर्द गिर्द घूमती है, जो अपने लापता कुत्ते की तलाश में पशु तस्करी का पर्दाफाश करता है। विक्टर मुखर्जी इसके पहले ‘लव लस्ट कन्फ्यूजन’ जैसr वेब सीरीज का निर्देशन कर चुके हैं।

4 of 9
मिशन मजनू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शान्तनु बागची 
शान्तनु बागची अपने निर्देशन करियर की शुरुआत फिल्म ‘मिशन मजनू’ से कर रहे है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना लीड भूमिकाओं में हैं। साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई एक घटना पर आधारित इस फिल्म में सिद्धार्थ ने रॉ एजेंट की भूमिका निभाई बै। 20 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही 'मिशन मजनू' से पहले शांतनु एक शॉर्ट फिल्म 'नायकिल कूल शावर' का निर्देशन कर चुके है।

इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 16: टास्क में शालीन-टीना और अर्चना के बीच भयंकर लड़ाई, नाराज होकर बिग बॉस ने जब्त किया घर का राशन

विज्ञापन

5 of 9
आदित्य निंबालकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आदित्य निंबालकर 
'हैदर' और 'कमीने' जैसी फिल्मों में विशाल भारद्वाज के सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके आदित्य निंबालकर शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'बुल' से बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। आदित्य निंबालकर फिल्म 'रंगून' में एसोसिएट डायरेक्टर भी रह चुके हैं और फिल्म 'तलवार' की कहानी भी लिख चुके हैं। बात करें 'बुल' की तो यह यह फिल्म 80 के दशक की एक सत्य घटना से प्रेरित है और यह फिल्म 7 अप्रैल 2023 को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन

6 of 9
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा बतौर अभिनेता अब तक कई फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभा चुके हैं। एक्टर के साथ साथ रणदीप हुड्डा अब निर्देशक भी बन गए हैं। वह  फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' से निर्देशक बने हैं। फिल्म की कहानी भी रणदीप हुड्डा ने उत्कर्ष नैथानी के साथ मिलकर लिखी है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा वीर सावरकर की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म वीर सावरकर की 140वी जयंती पर 26 मई 2023 को रिलीज होने की घोषणा हो चुकी है।

विज्ञापन

7 of 9
सर्वेश मेवाड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सर्वेश मेवाड़ा
सर्वेश मेवाड़ा भी इस साल डेब्यू करने वाले निर्देशकों की लिस्ट में शामिल हैं। कंगना रणौत की फिल्म 'तेजस' उनकी पहली फिल्म है। एक साहसी लड़ाकू पायलट की कहानी कहती ये फिल्म मई 2023 में रिलीज होनी है हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है। 'तेजस' से पहले सर्वेश मेवाड़ा अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर अनुराग कश्यप की कंपनी की फिल्म ‘गुलाब जामुन’ का निर्देशन करने वाले थे लेकिन घोषणा के बाद ये फिल्म आगे नहीं बढ़ी। सर्वेश एक शॉर्ट फिल्म 'द गर्ल एंड द ऑटो रिक्शा' का निर्देशन कर चुके हैं।

8 of 9
सागर अम्ब्रे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सागर अम्ब्रे  
'उरी -द सर्जिकल स्ट्राइक' में निर्देशक आदित्य धर के सहायक रहे सागर अम्ब्रे सिद्धार्थ मल्होत्रा की अगली फिल्म 'योद्धा' के जरिए डेब्यू करने जा रहे है। योद्धा7 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। इस एक्शन ड्रामा फिल्म का सागर अम्ब्रे ने पुष्कर ओझा के साथ मिलकर कर रहे हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिशा पटानी मुख्य भूमिका है।

विज्ञापन

9 of 9
अवनीश बड़जात्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अवनीश बड़जात्या 
सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या भी नए साल में बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। अवनीश बड़जात्या को सनी देओल के दूसरे बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लो की बेटी पलोमा के साथ अपनी पहली फिल्म बनाने की जिम्मेदारी मिली है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अवनीश बड़जात्या के निर्देशन में बनने वाली जा रही यह राजश्री की 59वीं फिल्म होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें