एक्ट्रेस श्रुति हासन इन दिनों काफी सदमे में है और इसकी वजह है उनको मिल रही धमकियां। दरअसल इन दिनों श्रुति को एक डॉक्टर जान से मारने की धमकियां दे रहा है। इसकी वजह से श्रुति काफी डरी हुईं हैं और उन्होंने शिकायत भी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सुपरस्टार की बेटी को मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां, डरी सहमी थाने पहुंची
2 of 5
खबर है कि कर्नाटक का रहने वाला ये डॉक्टर श्रुति हासन के पीछे बिल्कुल पागल है और काफी दिनों से उनका पीछा कर रहा था। यहां तक कि वो श्रुति को भद्दे और अश्लील मैसेज तक भेज रहा था। इससे परेशान होकर हाल ही में श्रुति ने चेन्नई के साइबर क्राइम सेल में एक शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में श्रुति ने कहा कि वो डॉक्टर सितंबर से उन्हें ट्विटर पर भद्दे मैसेज भेज रहा था और उनका पीछा भी कर रहा था। यहां तक कि उसने कुछ गालियां भी लिखीं। और अब इस शख्स ने श्रुति का जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
सुपरस्टार की बेटी को मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां, डरी सहमी थाने पहुंची
3 of 5
वैसे ये पहली बार नहीं है जब श्रुति को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा हो। साल 2013 में भी श्रुति का पाला ऐसे ही एक सिरफिरे से पड़ गया था जिसने उन्हें काफी परेशान कर दिया था। उस वक्त उस सिरफिरे ने जबरदस्ती श्रुति के घर के अंदर घुसने की कोशिश की थी लेकिन तुरंत ही श्रुति ने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया था।
सुपरस्टार की बेटी को मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां, डरी सहमी थाने पहुंची
4 of 5
लेकिन अब जिस तरह से इस सिरफिरे डॉक्टर से श्रुति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं वो काफी भयावह है। बस अब देखना ये होगा कि श्रुति को इससे कब राहत मिलेगी।
सुपरस्टार की बेटी को मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां, डरी सहमी थाने पहुंची
5 of 5
बता दें कि श्रुति साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की बड़ी बेटी हैं जो तमिल और तेलुगू सिनेमा में जाना-पहचाना चेहरा हैं। कई हिंदी फिल्मों में भी वो काम कर चुकी हैं। जल्द ही वो हिंदी फिल्म 'यारा' में नजर आएंगी।