फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Death Threat To Bollywood Stars : इन सितारों को मिली जान से मारने की धमकी, शाहरुख-दीपिका के नाम हैं शामिल

Thu, 07 Nov 2024 02:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड कलाकारों को कई लोग प्यार करते हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें किसी ना किसी कारण से नापसंद करते हैं। कुछ लोग तो इन सितारों को जान से मारने की धमकी तक दे डालते हैं। ऐसी धमकी कई बड़े बॉलीवुड सितारों को मिल चुकी है। 
विज्ञापन
1 of 5
लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान। - फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पिछले कुछ समय से अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस कारण सलमान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। साथ ही उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए एक बुलेटप्रूफ कार भी विदेश से मंगवाई है। सलमान खान अकेले ऐसे बॉलीवुड सितारे नहीं हैं जिनको जान से मारने की धमकी मिली हो। कई और नामी सितारे भी हैं जिन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। जानिए ऐसे ही चार कलाकारों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान 
सलमान खान के बाद शाहरुख खान को भी एक धमकी मिली है जिसमें उन्हें जान से मारने की बात कही गई। इसके बाद मामला पुलिस में दर्ज करवाया गया और शाहरुख खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। उनके घर मन्नत के बाहर भी सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। पुलिस इस मामले पर कार्यवाही कर रही है। शाहरुख को मिला धमकी भरा कॉल रायपुर में ट्रेस किया गया मुंबई पुलिस की एक टीम अब रायपुर के लिए रवाना हो गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम
विक्रांत मैसी 
हाल ही में विक्रांत मैसी को अपनी आने वाली फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की वजह से जाने से मारने की धमकी मिली है। यह फिल्म गुजरात की एक घटना से संबंध रखती है। विक्रांत ने खुद बताया, 'मुझे धमकियां मिल रही हैं, सोशल मीडिया पर धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं।' मैं लोगों से यही कहना चाहूंगा कि मेरी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' पूरी तरह से तथ्यों पर बनी है। 
 

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
दीपिका पादुकोण 
दीपिका पादुकोण को भी फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज के दौरान जान से मारने की धमकी मिली। उस समय रणवीर सिंह काफी दुखी हुए थे। उन्होंने साल 2018 में कहा था हम दोनों एक दूसरे के साथ हमेशा थे। इन सभी धमकियों पर मैं उस समय भी जवाब दे सकता था लेकिन मुझसे संयम बरतने के लिए और शांत रहने के लिए कहा गया था, मैंने उस गुस्से को अपनी एक्टिंग में डाल दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम
स्वरा भास्कर 
अभिनेत्री स्वरा भास्कर को अकसर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। साथ ही उन्हें भी जान से मारने की धमकी भी कई बार मिली है। 2022 में उन्हें एक पत्र मिला जिसमें स्वरा को जान से मारने की धमकी मिली थी। स्वरा ने इस पत्र के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस पर जांच भी शुरू की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें