प्रबोध चंद्र डे उर्फ मन्ना डे की आज पुण्यतिथि है। मन्ना डे भले ही आज हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा वो हमारे जेहन में बने रहेंगे। मन्ना डे को पहली बार एकल गायक के रूप में संगीतकार शंकर राव व्यास ने 'राम राज्य' (1943) फिल्म का गीत 'गई तू गई सीता सती' गाने का मौका दिया।
बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर मन्ना डे का 24 अक्टूबर 2013 को बंगलूरू में निधन हो गया था। वह उस वक्त 94 साल के थे। मन्ना डे को उम्र बढ़ने के साथ कई बीमारियां परेशान करने लगी थी। मन्ना डे को सांस लेने में तकलीफ के साथ-साथ गुर्दे की बीमारी हो जाने के कारण बार-बार डायलिसिस से गुजरना पड़ता था।
विज्ञापन
2 of 11
उन्होंने कई भाषाओं में 3500 से ज्यादा गाना गाये हैं और सारे गाने एक से बढ़कर एक है। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर हम आपको मन्ना डे के दस बेहतरीन गीतों से अवगत कराते हैं जिनका कोई तोड़ नहीं है।
ऐ मेरे प्यारे वतन....
साल 1961 में रिलीज हुई फिल्म 'काबुलीवाले' का यह गीत आज भी लोगों में देशभक्ति का जज्बा भर देता है।
विज्ञापन
3 of 11
लागा चुनरी में दाग...
साल 1963 में आई फिल्म 'दिल ही तो है' का यह गीत ना केवल एक गाना है बल्कि यह मोहम्मद रफी और मन्ना डे के बीच की बेहतरीन जुगलबंदी का एक बड़ा नमूना भी है।
4 of 11
पूछो ना कैसे मैंने...
साल 1963 की फिल्म 'मेरी सूरत तेरी आंखें' का यह गीत भी मन्ना डे की नायाब आवाज का करिश्मा है।
विज्ञापन
5 of 11
ऐ मेरी जोहरा जवीं...
साल 1965 में आई फिल्म 'वक्त' का यह गाना बॉलीवुड के लीजेंड गीनों में शामिल है। मन्ना डे की आवाज ने इसमें चार चांद लगा दिए थे।
विज्ञापन
6 of 11
तू प्यार का सागर है...
साल 1965 में आई फिल्म 'सीमा' का यह गाना आज भी लोगों के दिलो में हलचल पैदा करता है।
विज्ञापन
7 of 11
एक चतुर नार...
साल 1968 की फिल्म 'पड़ोसन' का यह गाना आज भी बच्चे-बच्चे को हंसा देता है। किशोर कुमार और मन्ना डे की आवाजों से सजा ये गीत मील का पत्थर साबित हुआ है।
8 of 11
ए भाई जरा देख के चलो...
साल 1970 की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' का ये गाना हर इंसान को मस्तमौला बना सकता है।
9 of 11
जिंदगी कैसी है पहेली..
साल 1971 की फिल्म 'आनंद' का यह गाना लोगों पर जादू चलाता है।
10 of 11
यारी है इमान मेरा यार मेरी जिंदगी...
साल 1973 में आई फिल्म 'जंजीर' का ये गाना बेहद ही बेहतरीन था। ये गाना लीजेंड एक्टर प्राण पर फिल्माया गया था।
ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...
साल 1975 में आई फिल्म शोले का ये गाना न सिर्फ दोस्ती की मिसाल भरता है बल्कि हर दिल में आज भी बसा हुआ है। मन्ना डे और किशोर कुमार की आवाज ने इसे बेहतरीन बनाया है।