saadhna
बता दें कि साधना का ये हेयरस्टाइल एक हॉलीवुड एक्ट्रेस औड्रे हेपबर्न से प्रेरित था। हालांकि उनका ये हेयरस्टाइल उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गया था। बिमल रॉय की फिल्म में उन्हें सुंदर सुशील लड़की का रोल करना था इसलिए उन्हें अपने बालों में क्लिप लगाना पड़ा था। साधना ने एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया था जिसमें मेरा साया, राजकुमार, मेरे महबूब और वो कौन थी जैसी फिल्में शामिल हैं।