फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी मिठाई की दुकान चलाते थे करण जौहर के पापा, मधुबाला की फोटो खींचने पर चमकी थी किस्मत

Tue, 26 Jun 2018 09:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करण जौहर के साथ यश जौहर
'कल हो ना हो', 'कुछ कुछ होता है' जैसी सुपरहिट फिल्में प्रोड्यूस करने वाले मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर और करण जौहर के पिता यश जौहर की आज पुण्यतिथि है। 26 जून 2004 में 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। आइए जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन

2 of 6
यश जौहर
यश जौहर का जन्म 1929 में लाहौर में हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार दिल्ली आ गया जहां यश जौहर के पिता ने 'नानकिंग स्वीट्स' नाम से मिठाई की दुकान खोली। अपने 9 भाई-बहनों में सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे होने की वजह से उन्हें दुकान पर बैठा दिया था जबकि यश को दुकान पर बैठना बिल्कुल भी पसंद नहीं था।
विज्ञापन

3 of 6
करण जौहर
यश जौहर की मां को जब ये बात पती चली तो उन्होंने कहा, 'तुम मुंबई चले जाओ मिठाई की दुकान संभालने के लिए तुम नहीं बने हो।' उनकी मां ने यश जौहर के मुंबई जाने से एक हफ्ते पहले ही घर से गहने और कुछ पैसे गायब कर दिए। इसका शक सिक्योरिटी वाले पर गया और उसकी पिटाई भी हुई लेकिन यश की मां तो बेटे को मुंबई भेजने के लिए पैसे का जुगाड़ कर रही थीं। उन्हें काफी बाद में ये सच्चाई पता चली।

4 of 6
Madhubala
मुंबई पहुंचकर वो टाइम्स ऑफ इंडिया न्यूजपेपर में फोटोग्राफर बनने के लिए स्ट्रगल करने लगे। उन दिनों 'मुगल ए आजम' की शूटिंग चल रही थी। उसी के सेट पर उन्होंने मधुबाला की फोटो खींची थी। मधुबाला के बारे में कहा जाता था कि वो किसी को अपनी तस्वीर नहीं लेने देती थीं लेकिन यश जौहर पढ़े-लिखे थे और अंग्रेजी भी बोल लेते थे। जिससे इम्प्रेस होकर मधुबाला ने उन्हें तस्वीर लेने की इजाजत दे दी। यही नहीं मधुबाला यश जौहर से इतना ज्यादा इम्प्रेस हो गईं कि अपना गार्डन भी घूमा लाईं। इसके बाद तो यश जौहर की चांदी हो गई और उन्हें ऑफिस में नौकरी मिल गई। 
विज्ञापन

5 of 6
दोस्ताना
यश जौहर ने बतौर निर्माता पहली फिल्म अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ ‘दोस्ताना’ बनाई थी। यह फिल्म हिट रही थी लेकिन इसके बाद उनकी ज्यादा फिल्में चली नहीं इसलिए वो फिल्म प्रोड्यूस करने के साथ इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस भी करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यश जौहर
यश जौहर ने बतौर को-प्रोड्यूसर के रूप में देवानंद के प्रोडक्शन हाउस से जुड़ गए। उन्होंने गाइड, ज्वेलथीफ, प्रेम पुजारी, हरे रामा हरे कृष्णा जैसी शानदार फिल्मों को परदे पर लाने में अपना अहम योगदान दिया। यश जौहर ने साल 1977 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन शुरू की। बाद में करण जौहर जब फिल्में बनाने लगे तो उनका प्रोडक्शन हाउस चल निकला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें