फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन की नई फिल्म के ट्रेलर में दिखे आलोक नाथ, 'मीटू इंडिया' ने लिखा- 'ये शर्मनाक है'

Wed, 03 Apr 2019 12:43 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ajay devgn, alok nath - फोटो : social media
अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर को मिल रहे रिस्पॉन्स से ज्यादा ये कुछ और वजह से चर्चा में रहा। दरअसल, पहले ऐसी खबरें थीं कि मीटू मूवमेंट के तहत रेप का आरोप लगने के बाद आलोक नाथ को फिल्म से हटा दिया गया है लेकिन ट्रेलर में उन्हें देख दर्शक हैरान रह गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
alok nath, ajay devgn - फोटो : social media
ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान जब फिल्म के लेखक और प्रोड्यूसर लव रंजन से आलोक नाथ की मौजूदगी को लेकर सवाल पूछा गया तो अजय देवगन ने तुरंत जवाब देते हुए कहा- 'ये इस बारे में बात करने का सही समय नहीं है। वैसे भी ये फिल्म आलोक नाथ पर मीटू का आरोप लगने से पहले शूट हो गई थी।' आलोक नाथ को फिल्म में लेने के बाद मीटू इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

3 of 5
alok nath - फोटो : social media
मीटू इंडिया ने लिखा कि 'जब एक औरत को लगातार अविश्वास के साथ देखा गया और उस पर चुप्पी साधे रखी, वहीं रेप का आरोप लगने के बाद भी एक आदमी को फिल्म में लिया गया है। अजय देवगन और भूषण कुमार हमें लगता है कि आपको पता होगा कि आलोक नाथ पर रेप का आरोप है और उन पर एफआईआर भी दर्ज है। ये शर्मनाक है कि वो दे दे प्यार दे फिल्म का हिस्सा हैं।'

 

4 of 5
alok nath - फोटो : social media
मीटू इंडिया ने आगे लिखा कि 'ऐसे किसी शख्स को फिल्म के रोल के लिए चुन लिया गया है क्या यह जरूरी था कि एक आदमी जिसने हिंसा की और कई औरतों का शोषण किया उसे फिल्म में लिया जाए? क्या यह मैसेज दिया गया है कि वो किसी की परवाह नहीं करते? एक महिला जो इन सबकी शिकार हुई, क्या कलाकारों द्वारा ऐसे ही सपोर्ट किया जाएगा?' गौरतलब है कि केवल मीटू इंडिया ही नहीं सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने भी अजय देवगन और भूषण कुमार की आलोचना की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alok nath, vinta nanda - फोटो : file photo
बता दें कि पिछले साल आलोक नाथ पर मीटू के तहत आरोप लगाया गया था। प्रोड्यूसर विनता नंदा ने उन पर रेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। मामला करीब 20 साल पुराना था। इसके बाद इंडस्ट्री की कई और एक्ट्रेस ने आलोक नाथ पर शराब पीकर छेड़खानी करने की बात कही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें