डी कंपनी का सरगना और भारत का मोस्ट वांडेट आतंकी दाऊद इब्राहिम के साथ नाम जुड़ना अपने आप में चर्चा का विषय बन जाता है। बॉलीवुड एक्टर के भी अंडरवर्ल्ड के साथ रिश्ते रहे हैं। वहीं कुछ अभिनेत्रियां तो अपने करियर को दाव पर रखकर अंडरवर्ल्ड डॉन के प्यार में भी पड़ीं। आज हम आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ रिश्ते को लेकर रहीं चर्चा में।
विज्ञापन
2 of 6
ममता कुलकर्णी
- फोटो : SELF
ममता कुलकर्णी और छोटा राजन
अपने छोटे से करियर में ममता कुलकर्णी अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं बल्कि फिल्मों में बोल्ड किरदार निभाने के लिए ज़्यादा चर्चा में रहीं।90 के दशक में वह सुपरहिट हीरोइनों में से एक रही थी। ममला कुलकर्णी को फिल्मों में काम छोटा राजन के कहने पर ही मिलता था, ऐसा कहा जाता है कि ममता और छोटा राजन का अफेयर था और दोनों शादी भी करना चाहते थे।
विज्ञापन
3 of 6
अनीता अयूब और दाऊद इब्राहिम
- फोटो : Twitter
अनीता अयूब और दाऊद इब्राहिम
दाऊद की 90 के दशक की पाकिस्तानी अभिनेत्री अनीता अयूब से काफी नजदीकियां थीं। दोनों के रिश्ते की अफवाह तेजी से फिल्म इंडस्ट्री में फैलने लगी। खबरें थी कि जब प्रोड्यूसर जावेद सिद्दीकी ने 1995 में अनीता को अपनी फिल्म में लेने से मना किया, तो दाऊद के गैंग ने उसे मार डाला। उस समय दाऊद की फिल्म इंडस्ट्री में खासी दिलचस्पी थी। सुना तो ये भी जाता है कि वो कई फिल्मों में पैसा भी लगाता था।
4 of 6
मंदाकिनी, दाऊद
- फोटो : social media
मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम
'राम तेरी गंगा मैली' की हीरोइन मंदाकिनी को 1994-95 में दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ देखा गया। दोनों की फोटो और कई कहानियों ने सुर्खियां भी बटोरीं। लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। मंदाकिनी का करियर 1996 में आई फिल्म जोरदार के साथ खत्म हो गया। कहा ये भी गया कि दाऊद के चलते ही कई फिल्मों में मंदाकिनी को लिया गया। बदनामी हुई तो काम मिलना कम हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
हाजी मस्तान
- फोटो : Twitter
सोना और हाजी मस्तान
दाऊद इब्राहिम से पहले अंडरवर्ल्ड जगत में हाजी मस्तान का काफी बड़ा नाम था। हाजी मस्तान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोना के बीच अफेयर की खबरें रही थीं। सोना से शादी करने और उसके साथ बसने के लिए, हाजी मस्तान अंडरवर्ल्ड डॉन बन गया। इनकी लव स्टोरी पर फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' फिल्म भी बन चुकी है। कहा ये भी जाता है कि बंबई के नामी 'डॉन' होने के बावजूद हाजी मस्तान ने खुद कभी पिस्टल नहीं पकड़ी और न ही अपने हाथ से कभी गोली चलाई। उन्हें जब भी कभी ऐसे काम की ज़रूरत हुई, उन्होंने एक दूसरे 'गैंग्सटर' वर्दराजन मुदालियार और करीम लाला का सहारा लिया.
मोनिका बेदी को उनके करियर से ज्यादा कॉन्ट्रोवर्शियल लाइफ के लिए जाना जाता है। मोनिका और अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के अफेयर की खबरें जोरों पर रही थीं। बताया जाता है कि फिल्मों में रोल करने के लिए मोनिका बेदी डायरेक्टर्स को अबू सलेम से धमकी भी दिलवाती थीं। पुलिस के डर से यह दोनों देश छोड़कर भाग भी गए थे। पकड़े जाने के बाद मोनिका बेदी और अबू सलेम का रिश्ता खत्म हुआ।