फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान ने स्विमिंग पूल में मस्ती करते शेयर की फोटो, चंद घंटों में मिले 10 लाख से ज्यादा लाइक्स

Thu, 26 Dec 2019 03:59 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan - फोटो : social media
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री हैं । साल 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से करियर शुरू करने वाली सारा ने एक साल में ही अपनी पहचान बना ली है । अब उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं । इन दिनों सारा ने फिल्मों की शूटिंग से थोड़ा ब्रेक लिया है और दोस्तों के साथ छुटि्टयां मना रही हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan - फोटो : insatgram
सारा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो स्विमिंग पूल में एंज्वॉय कर रही हैं। सारा के साथ उनकी दोस्त भी हैं । सारा ने ये फोटो कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं और इन्हें 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं । सारा एक और तस्वीर में चाय पीती दिख रही हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा को पिछले दिनों करीना कपूर की क्रिसमस पार्टी में देखा गया था । यहां वो अपने भाई इब्राहिम के साथ पहुंची थीं । सारा ने पार्टी में व्हाइट कलर का वन पीस पहना था । सारा ने इब्राहिम के साथ फोटोशूट भी करवाया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था ।
 

4 of 5
Sara, Ganesh and Varun Coolie No 1 - फोटो : instagram
बता दें कि सारा इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'कुली नंबर 1' की शूटिंग में व्यस्त हैं । इस फिल्म में सारा, वरुण धवन के साथ नजर आएंगी । इस फिल्म को डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं । यह फिल्म 'गोविंदा' की 'कुली नंबर 1' की रीमेक होगी। इसके अलावा सारा ने कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'लव आजकल 2' की शूटिंग पूरी कर ली है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन, सारा अली खान और इम्तियाज अली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
'लव आजकल 2' भी सैफ और दीपिका पादुकोण की फिल्म का रीमेक है । इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कार्तिक और सारा के अफेयर की खबरें भी आई थीं । दोनों को हर ईवेंट में साथ देखा जाता था । वहीं अब खबर है कि सारा और कार्तिक का ब्रेकअप हो गया है । 
 

सिद्धार्थ और आसिम की दुश्मनी पर आया वरुण धवन का रिएक्शन, बताया सेट पर कैसा बर्ताव करते थे दोनों

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें