फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ACP का नया दावाः श्रीदेवी की मौत के पीछे दाऊद का हाथ, ये रहे 5 सबूत

Wed, 23 May 2018 02:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
श्रीदेवी
श्रीदेवी का निधन हुए करीब 3 महीने होने वाले हैं । इन तीन महीनों में  सुपरस्टार की मौत पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए । श्रीदेवी की मौत की गुत्थी उस वक्त और उलझ गई जब दिल्ली के एक रिटायर्ड एसीपी वेद भूषण ने इसे मर्डर बताया ।
विज्ञापन

2 of 8
श्रीदेवी
श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को दुबई के होटल जुमेराह एमिरेट्स में हुआ था । दुबई पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम में श्रीदेवी की मौत का कारण दुर्घटनावश बाथटब में गिरना बताया गया था । वहीं वेद भूषण ने श्रीदेवी की मौत को सोची-समझी साजिश बताया है ।
विज्ञापन

3 of 8
श्रीदेवी और मीनाक्षी शेषाद्रि
वेद भूषण पिछले कई दिनों से श्रीदेवी की मौत पर कई दावे पेश कर चुके हैं । अब उनके नए खुलासे ने लोगों को हैरान कर दिया है । वेद भूषण की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का हाथ भी हो सकता है ।

4 of 8
श्रीदेवी
इसके कुछ कारण इस प्रकार हैं । दुबई दाऊद का गढ़ माना जाता है । वहां के रईस खानदानों में उसका उठना-बैठना है । ऐसे में कहा जा रहा है कि श्रीदेवी की मौत का कारण छिपाने में दाऊद का सहारा लिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 8
श्रीदेवी
दावे के मुताबिक, अपने शक को दूर करने के लिए वेद भूषण एक रात दुबई के होटल जुमेराह एमिरेट्स टावर में ठहरे थे। उनके मुताबिक, यह होटल भी दाऊद का है। ऐसे में दाऊद के लिए मर्डर को नेचुरल डेथ साबित करना कोई मुश्किल बात नहीं होगी ।
विज्ञापन

6 of 8
श्रीदेवी
होटल में नया स्टाफ हायर किया गया है और उन्हें चुप रहने की हिदायत दी गई है । साथ ही यह भी कहा गया है कि जिस रूम में श्रीदेवी की मौत हुई वो कमरा किसी को ना देने के लिए कहा गया है । भूषण इस मामले में जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
श्रीदेवी
भूषण ने कहा 'पुलिस जब जांच करती है तो पता लगाने की कोशिश करती है कि मौत से फायदा किसको हो सकता है? अगर श्रीदेवी की मौत हो जाती है तो उनकी प्रॉपर्टी किसे मिलेगी? मौत के बाद इंश्योरेंस कौन क्लेम करेगा? पुलिस ने आखिर इस एंगल को लेकर जांच क्यों नहीं की?' गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले फिल्ममेकर सुनील सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया था कि ओमान में श्रीदेवी के नाम पर 240 करोड़ का बीमा हुआ था और उसके क्लेम के लिए उनकी मौत दुबई में होनी जरूरी थी। 
विज्ञापन

8 of 8
श्रीदेवी
वेद भूषण की मानें तो उनकी जांच एजेंसी की टीम ने होटल में जाकर रूम नंबर 2208 में श्रीदेवी की मौत का सीन री-क्रिएट किया। गौरतलब है कि श्रीदेवी की मौत होटल के रूम नंबर 2201 में हुई थी जो इसके नीचे वाला रूम है। पुलिस सॉल्यूशन इंडिया की मानें तो होटल में उन्हें उस रूम में जाने की इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें