विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं । जब भी दोनों किसी इंटरव्यू में जाते हैं तो उनसे पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं, जबकि दोनों ही इस पर ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
अनुष्का विराट
यहां तक कि दोनों ने शादी भी छिपकर की थी । हाल ही में विराट ने बच्चों को लेकर बात की । विराट ने कहा कि वो अनुष्का के साथ बच्चे जरूर पैदा करेंगे लेकिन उसके लिए एक शर्त भी रख दी ।
विज्ञापन
3 of 6
अनुष्का विराट
विराट ने कहा, 'पिछले कुछ सालों में मैंने अनुष्का के साथ बहुत सारी चीजों को बदलाव महसूस किया । जो मैंने पहले कभी नहीं किया था । वो बहुत ही धार्मिक हैं और मुझमें काफी पॉजिटिव बदलाव लाए हैं ।'
4 of 6
अनुष्का विराट
फिर विराट कहते हैं, 'मुझे पता है ये हमेशा ऐसा नहीं रहेगा । एक दिन ये भी खत्म होगा । मेरी भी अपनी जिंदगी है । अपना परिवार है । मेरे अपने बच्चे होंगे । उन्हें मेरे साथ समय बिताने का हक होगा । लेकिन इससे पहले एक बात मैं जरूर साफ करना चाहूंगा ।'
विज्ञापन
5 of 6
अनुष्का विराट
'मैं चाहता हूं कि अपने करियर से जुड़ी बातें घर पर ना हों । मैं चाहता हूं कि मेरी ट्रॉफियां, मेरे अचीवमेंट्स कुछ भी मेरे घर पर ना रहें । मैं चाहता हूं कि जब मेरे बच्चे बड़े हो रहे हों तो उन्हें सेलिब्रिटी के घर का एहसास ना हो और ये फैसला मैंने और अनुष्का ने साथ में लिया है ।
जब विराट से पूछा गया कि ऑफ फील्ड कैप्टन कौन है आप या अनुष्का तो उन्होंने कहा, 'अनुष्का, क्योंकि वो पॉजिटिव सोचती हैं । वो जो भी फैसले लेती हैं वो सही होते हैं इसलिए ऑफ द फील्ड वो ही मेरी कैप्टन हैं ।'