फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandakini on Boycott Trend: इंडस्ट्री के लोगों पर फूटा मंदाकिनी का गुस्सा, बोलीं- सब प्लानिंग के तहत हो रहा

Wed, 24 Aug 2022 06:20 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया
बायकॉट...पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह शब्द काफी वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से शुरू हुआ बायकॉट ट्रेंड अब ब्रह्मास्त्र तक जा पहुंचा है। इंडस्ट्री में चल रहे कैंसिल कल्चर ने न केवल स्टार्स की छवि को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि उनकी फिल्मों के कलेक्शन को भी प्रभावित किया है। इंडस्ट्री की ऐसी हालत देख 25 साल बाद पर्दे पर वापसी करने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी बोलीं, बायकॉट और कैंसिल कल्चर स्टार्स के गुस्से का नतीजा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान दाऊद इब्राहिम की एक्स-गर्लफ्रेंड मंदाकिनी कहती हैं, यह सारी चीजें देखकर बहुत दुख होता है। हमारे जमाने में ऐसा कल्चर नहीं था। तब निर्देशकों को गुरू की नजरों से देखा जाता था। हम सभी अभिनेता उनकी इज्जत करते थे, उनका सम्मान करते थे। अब इंडस्ट्री में वो अपनापन नहीं रहा। शायद यही वजह है कि आज इंडस्ट्री के लोग एक-दूसरे पर आरोपों की बारिश करते रहते हैं।'
विज्ञापन

3 of 4
मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया
मंदाकिनी आगे कहती हैं, अब लोगों के अंदर अहंकार का भाव आ गया है। कलाकारों को ऐसा लगता है कि उनकी बदौलत ही यह इंडस्ट्री चल रही है। मेरा मानना है कि कलाकार के अंदर अहंकार होना ही नहीं चाहिए। इंसान जितना भी ऊंचाई पर रहे, उसे उतना ही विनम्र होना चाहिए। दरअसल, हमारे दर्शक हमें देखते हैं, हमसे प्यार करते हैं, हमें फॉलो करते हैं। ऐसे में जब वह अपका अहंकार देखते हैं तो गुस्सा हो जाते हैं। बायकॉट और कैंसिल कल्चर इसी गुस्से का नतीजा है।
विज्ञापन

4 of 4
मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया
मंदाकिन ने कहा, इसका दूसरा पहलू भी है। हो सकता है कि इंडस्ट्री के लोग ही इस कल्चर को बढ़ावा दे रहे हों। जी, मुझे ऐसा लगता है कि यह सब एक प्लानिंग के तहत हो रहा है। सरकार और इंडस्ट्री के लोग मिलकर यह कल्चर डेवलप कर रहे हैं। मुझे तो इस बात का भी शक है कि एक-दूसरे के बारे में बोल रहे इंडस्ट्री के लोगों को भी कोई सिखाकर आगे खड़ा कर रहा है। अब तो हर एक चीज में बेईमानी नजर आने लगी है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें