फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के साथ ऐसी है काजोल और अजय देवगन की बॉन्डिंग, खास वजह से शेयर की पुरानी तस्वीर

Sun, 22 Sep 2019 03:10 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
आज डॉटर्स डे है। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे अपनी बेटियों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। जिसमें उनकी जबरदस्त बॉन्डिंग दिख रही है। काजोल और अजय देवगन ने इस मौके पर बेटी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं। काजोल ने नीसा की पुरानी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'तुम हमेशा मेरी बांहों में फिट हो जाओगी।'
विज्ञापन

2 of 5
ajay devgn - फोटो : social media
थ्रोबैक तस्वीर में अजय देवगन बेटी नीसा और बेटे युग के साथ स्विमिंग पूल में हैं। दोनों बच्चों को अजय देवगन ने पकड़ रखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बेटियों को हर दिन सेलिब्रेट करना चाहिए।' 
विज्ञापन

3 of 5
kajol nysa devgn - फोटो : social media
नीसा कई बार ट्रोलर्स का निशाना बन चुकी हैं। कभी स्किन टोन तो कभी कपड़ों को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया। यहां तक कि अजय देवगन भी इस मामले पर ट्रोलर्स पर भड़क चुके हैं। बेटी नीसा के ट्रोल होने को लेकर अजय देवगन का बयान आया था। अजय देवगन ने कहा था- 'लोग कुछ भी बकवास करते हैं। उसने लॉन्ग टीशर्ट पहनी थी। साथ में शॉर्ट्स भी था। टीशर्ट ज्यादा लंबी थी इसलिए शॉर्ट्स दिखे नहीं और लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया।'

4 of 5
Nysa and Kajol - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
नीसा सिंगापुर से पढ़ाई कर रही हैं। वे अभी 16 साल की हैं। नीसा बेहद ही स्टाइलिश हैं, उनकी गिनती बॉलीवुड की पॉपुलर और स्टाइलिश स्टार किड्स में होती है। वहीं काजोल और अजय देवगन का बेटा युग अभी 9 साल का है। युग अक्सर अपने पिता के साथ स्पॉट किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nysa devgan - फोटो : instagram
फिल्म 'यू मी और हम' के 9 साल बाद 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में काजोल और अजय देवगन एक बार फिर साथ में दिखेंगे। दोनों की जोड़ी हिंदी सिनेमा की उन जोड़ियों में गिनी जाती है जो ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों जगह हिट है। दोनों के बीच के रिश्ते की अक्सर मिसाल भी दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें