निमरत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
अगली तस्वीर में निमरत ने लंबा सा नोट लिखा कि जब वह वजन बढ़ा रही थी तो आसपास के लोगों ने उनके खाने की आदत पर क्या प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि लिंग, उम्र और पेशे में हमेशा हमें कैसा दिखना है, उसके बारे में बढ़ी हुई उम्मीदों के इस युग में, मैं अपने जीवन का एक छोटा सा चैप्टर बताने जा रही हूं, जो अपने साथ ऐसी सीख लेकर आया, जो पूरी जिंदगी मेरे साथ चलेगी। उन्होंने कहा कि मैं बचपन से ही मध्यम आकार वाली रहीं, लेकिन दसवीं के लिए मुझे वजन बढ़ाना था। शुरुआत में ये नहीं पता था कि कितना वजन बढ़ाना है, लेकिन मैंने अपने वजन से 15 किलो ज्यादा वजन कर लिया था।