आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट ने दिलाई ट्रिपल सेलिब्रेशन की याद
यह साल अलिया भट्ट के लिए बहुत ही ख़ास है। इसी साल उन्होंने रणबीर कपूर के साथ सात फेरे लिए, मां बनने की खुश खबरी मिली और निर्माता के रूप में भी शुरुआत हो रही है। एक मीडियाकर्मी ने जब सवाल पूछने से पहले अलिया भट्ट को डबल बधाई दी, तो अलिया भट्ट ने सामने से याद दिलाई कि डबल नहीं, ट्रिपल बधाई। इसके अलावा आलिया भट्ट का ट्रिपल बधाई का मतलब ये भी है कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'आरआरआर' के बाद 'डार्लिंग्स' उनकी तीसरी फिल्म है, जो नेटफ्लिक्स पर आ रही है। इन फिल्मों में सिर्फ अंतर इतना है कि उनकी बाकी दो फिल्में थिएटर में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर आई थीं और 'डार्लिंग्स' सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है।