डार्लिंग्स ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'डार्लिंग्स' है बेहद खास
आलिया ने कहा कि लोगों की बातों और विचारों से वह परेशान नहीं होतीं, वह वही करती हैं जो उनका दिल कहता है। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए, ऐसे विचार रखने वाले लोग ये बताते हैं कि वे जीवन में कहां हैं। यह नहीं कि मैं कहां हूं। वास्तव में, मैंने अपने जीवन में बहुत सारे फैसले लिए हैं, जो किसी के बारे में किसी रिश्ते से जुड़े नहीं और ये तब हुआ जब इसकी बहुत कम उम्मीद थी। आप बड़ी चीजों के लिए कोई प्लान नहीं बनाते हैं।' वैसे, देखा जाए तो 'डार्लिंग्स' के जरिए आलिया बतौर प्रोड्यूसर अपनी एक नई पारी शुरू कर रही हैं। इसे लेकर वह बेहद उत्सुक हैं तो थोड़ी नर्वस भी हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान उन्होंने खुद यह बात कही है। आलिया ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है। एक्ट्रेस ने इसकी वजह भी बताई है। उन्होंने कहा, 'पहली बात तो फिल्म 'डार्लिंग्स' अपने आप में खास है, दूसरा यह मेरे प्रोडक्शन 'इटरनल सनशाइन' की है। इन दो वजहों से फिल्म हमेशा मेरे लिए बेहद खास रहेगी।'