फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darlings: प्रिग्नेंसी के बाद करियर खत्म होने के सवाल पर भड़कीं आलिया, बोलीं- ऐसे विचार रखने वाले लोग...

Wed, 27 Jul 2022 01:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डार्लिंग्स' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए आलिया फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रख रही हैं। यह उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फैंस को बेहद पसंद आया है। अब सभी की निगाहें इसकी रिलीज पर टिकी हैं। एक तरफ आलिया के फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उनसे लगातार पूछ रहे हैं कि प्रेग्नेंसी के बाद क्या वह फिल्में करना छोड़ देंगी? 'डार्लिंग्स' के प्रमोशन के दौरान आलिया ने इस बात का करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
'डार्लिंग्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है - फोटो : सोशल मीडिया
काम करना जारी रखेंगी
हालिया बातचीत में आलिया ने कहा, 'कोई महिला चाहे कुछ भी करती है, वह हेडलाइन बन जाती है। चाहें फिर वह उसके मां बनने का फैसला हो, किसी को डेट कर रही हो, क्रिकेट मैच के लिए जा रही हो या फिर हॉलिडे पर। लोगों की नजर हमेशा महिलाओं की पसंद पर रहती हैं।' आलिया ने अपनी बातचीत में यह भी कहा, 'बेशक, मैं युवा हूं, कुछ भी बदलने की जरूरत क्यों है? एक परिवार या बच्चे के होने से मेरी प्रफेशनल लाइफ क्यों बदल जाएगी? ये दोनों बिल्कुल अलग चीजें हैं। मैं इन बेतुकी बातों पर ध्यान नहीं देती और अपने काम में आगे बढ़ती रहूंगी।'
विज्ञापन

3 of 5
डार्लिंग्स ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'डार्लिंग्स' है बेहद खास
आलिया ने कहा कि लोगों की बातों और विचारों से वह परेशान नहीं होतीं, वह वही करती हैं जो उनका दिल कहता है। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए, ऐसे विचार रखने वाले लोग ये बताते हैं कि वे जीवन में कहां हैं। यह नहीं कि मैं कहां हूं। वास्तव में, मैंने अपने जीवन में बहुत सारे फैसले लिए हैं, जो किसी के बारे में किसी रिश्ते से जुड़े नहीं और ये तब हुआ जब इसकी बहुत कम उम्मीद थी। आप बड़ी चीजों के लिए कोई प्लान नहीं बनाते हैं।' वैसे, देखा जाए तो 'डार्लिंग्स' के जरिए आलिया बतौर प्रोड्यूसर अपनी एक नई पारी शुरू कर रही हैं। इसे लेकर वह बेहद उत्सुक हैं तो थोड़ी नर्वस भी हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान उन्होंने खुद यह बात कही है। आलिया ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है। एक्ट्रेस ने इसकी वजह भी बताई है। उन्होंने कहा, 'पहली बात तो फिल्म 'डार्लिंग्स' अपने आप में खास है, दूसरा यह मेरे प्रोडक्शन 'इटरनल सनशाइन' की है। इन दो वजहों से फिल्म हमेशा मेरे लिए बेहद खास रहेगी।'

4 of 5
आलिया भट्ट 'डार्लिंग्स' की टीम के साथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पति को सिखाती हैं सबक
बता दें कि 'डार्लिंग्स' एक डार्क कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो घरेलू हिंसा का शिकार होती है फिर अपने साथ हुए दुर्व्यवहार का बदला अपने पति से लेती है। वह पति का अपहरण कराती है। इस काम में उसकी मां मदद करती है। बता दें कि फिल्म में शेफाली शाह ने आलिया भट्ट की मां का किरदार अदा किया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि मां-बेटी के रूप में सक्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री गजब की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन होगी रिलीज
बता दें कि आलिया की 'डार्लिंग्स' 05 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा आलिया भट्ट जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा आलिया, फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वह पहली बार अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें