बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों सुर्खियों में बनी हैं। एक तरफ कुछ दिनों पहले ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान करके फैंस को खुश कर दिया। तो दूसरी तरफ अभिनेत्री की अपकमिंग फिल्में लाइन में लगी हुई हैं, जिसका फैंस इंतजार कर रहे हैं। 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा, आलिया एक और फिल्म में दिखाई देंगी, जिसका नाम 'डार्लिंग्स' है और इसका टीजर भी अब रिलीज हो गया है। फिल्म का टीजर काफी मजेदार है। कुछ सेकंड के इस टीजर में सस्पेंस के बीच कई सारे कॉमेडी सीन्स भरे हुए हैं।