फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारा सिंह ने 200 किलो वजन के रेसलर को फेंक दिया था रिंग से बाहर, फिर ऐसे बन गए 'रुस्तम-ए-हिंद'

Thu, 12 Jul 2018 07:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : यू ट्यूब
मशहूर पहलवान और एक्टर दारा सिंह ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन किया। उन्होंने करीब 500 मुकाबलों में बिना हारे दुनिया को अपनी ताकत का लोहा मनवाया। दारा सिंह का निधन 83 साल की उम्र में 12 जुलाई 2012 को हुआ था। आगे की स्लाइड में जानें उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से...
विज्ञापन

2 of 6
दारा सिंह का पूरा नाम दारा सिंह रंधावा था। उनका जन्म 1928 में पंजाब के अमृतसर में हुआ था। दारा सिंह को पहलवानी का शौक बचपन से ही था। उन्होंने सबसे पहले 1947 में सिंगापुर में मलेशियाई चैम्पियन तरलोक सिंह को पछाड़कर अपनी विजय यात्रा की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

3 of 6
1954 में दारा सिंह ने भारतीय कुश्ती चैम्पियनशिप का खिताब जीता था। इसके बाद वो कॉमनवेल्थ चैम्पियन भी बने लेकिन दारा सिंह का नाम आते ही जेहन में सबसे पहले उनकी विश्व चैम्पियन किंग कांग के साथ कुश्ती की बात याद आती है। इस मुकाबले के बाद दारा सिंह रातों रात सुपरस्टार बन गए। कहा जाता है करीब 200 किलो वजन के किंग कांग को उन्होंने रिंग से बाहर फेंक दिया था। किंग कांग को हराने के बाद दारा सिंह को 'रुस्तम ए हिंद' का दर्जा मिला। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिससे आज तक कोई पार नहीं कर पाया।

4 of 6
दारा सिंह ने करीब 500 कुश्तियां लड़ीं और सभी में जीत हासिल कीं। 1983 में 55 साल की उम्र में उन्होंने कुश्ती से संन्यास ले लिया। दारा सिंह ने करीब 36 साल तक अखाड़े में अपना दम-खम दिखाया। अपराजेय रहने के लिए दारा सिंह का नाम ऑब्जर्वर न्यूज लेटर हॉल ऑफ फेम में दर्ज है। 2003 से 2009 तक दारा सिंह राज्यसभा के सांसद भी रहे।
विज्ञापन

5 of 6
पहलवानी के अलावा दारा सिंह फिल्मों में एक्शन हीरो के तौर पर सुपरहिट रहे। उन्हें देश का पहला हीमैन कहा जाता है। चौड़े कंधों और संतुलित बॉडी की वजह से वो आसानी से एक्शन हीरो के रोल में स्वीकार कर लिए गए। दारा सिंह की पहली फिल्म 'संगदिल' 1952 में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दारा सिंह ने कुल 115 फिल्मों में एक्टिंग की। दारा सिंह नई पीढ़ी के लिए दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल 'रामायण' में हनुमान के किरदार से फेमस थे। आज भी लोग उन्हें हनुमान के रूप में याद करते हैं। दारा सिंह का आखिरी यादगार किरदार फिल्म 'जब वी मेट' में था। जिसमें उन्होंने करीना कपूर के दादा का रोल निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें